Krokar Fish

फोटो: Aaj Tak

बलूचिस्तान में सात लाख रुपये से ज्यादा में बिकी क्रोकर मछली

बलूचिस्तान में ईरानी सीमा से 17 किलोमीटर दूर समुद्री तट पर अब्दुल हक और उनके साथियों ने मछली पकड़ते वक्त एक क्रोकर मछली को अपने जाल में फंसा लिया। इस मछली का शिकार आसान नहीं होता। 26 किलो वजनी इस मछली को बाजार में 30 हजार रुपये प्रति किलो की दर से 7.80 लाख में बेंचा गया। इन मछलियों में मौजूद एयर ब्लेडर का इस्तेमाल चिकित्सा में टांके लगाने के लिए किया जाता है। इसलिए इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। 

शनि, 31 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Baluchistan, fishing, Aquatic Animal, World, Human Interest stories

Courtesy: BBC News

Croaker Fish

फोटो: FMNH

बलूचिस्तान के मछुआरे को मिली 72 लाख की दुर्लभ मछली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान ग्वादर में रहने वाले साजिद हाजी अबाबकर को ऐसी अनोखी मछली मिली है, जिससे वह रातों रात मालामाल हो गए हैं। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक मछुआरे को क्रोकर मछली मिली है जो नीलामी में 72 लाख पाकिस्तानी रुपए में बिकी। बता दें, इस दुर्लभ क्रोकर मछली के अंगों का दवाइयां बनाने में और सर्जरी में इस्तेमाल होता है। जिस कारण इसकी कीमत लाखों तक पहुंच जाती है।

मंगल, 01 जून 2021 - 10:50 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Baluchistan, Pakistan, Fishermen, Fish

Courtesy: Aajtak

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

फोटो : ANI

सिंधी बालूच फोरम ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ यूके संंसद के सामने किया प्रर्दशन, बलूचिस्तान के लिए जताया आक्रोश

बलूचिस्तान में बढ़ रहीं हत्याएं और पाकिस्तान के दमनकारी शासन के खिलाफ यूके संंसद के बाहर 'सिंधी बालूच फोरम' और 'फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट' ने प्रर्दशन कर रोष जताया है। 'विक्टिम्स ऑफ इनफोर्स्ड डिस्पीयरेंस' के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर प्रर्दशन किया गया साथ ही उन्होंने ब्रिटेन सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया है, क्योंकि उनका समर्थन पाकिस्तान को मानवता के खिलाफ अधिक अपराध करने की अनुमति दे रहा है।

सोम, 31 अगस्त 2020 - 12:35 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Baluchistan, Pakistan