Loot

फोटो: Patrika

चार लुटेरों ने बैंगलोर में लूट को दिया अंजाम, पुलिस ने राजस्थान में पकड़ा

चार लुटेरों ने 4 जलाई को मिल चंदा गांव में 3 किलो 900 ग्राम सोने और 13 किलो 640 ग्राम चांदी के जेवर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गये थे। तब से ही पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कर्नाटक पुलिस आरोपियों को बेंगलुरु लेकर रवाना हो गई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 03:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Loot, Banglore, rajsthan, Firing, karnatka

Courtesy: News18

Rakesh tikait

फ़ोटो: News Nation

राकेश टिकैत पर एक कार्यक्रम में फेंकी गई स्याही, हुई धक्का मुक्की

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई है। टिकैत एक सभा में मौजूद थे, जहां खूब धक्का मुक्की हुई। इस दौरान टिकैत पर स्याही फेंक दी गई। युद्धवीर सिंह पर भी स्याही डाली गई। टिकैत और सिंह पर तब स्याही फेंकी गई, जब वे एक क्षेत्रीय चैनल द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर स्पष्टीकरण दे रहे थे, जहां कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

सोम, 30 मई 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Banglore, rakesh tikait, Press Confrence

Courtesy: Amar ujala

Group Caiptan Varun Singh

फोटो: Arthparkash

नाजुक बनी हुई है ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत

तमिलनाडु के कुन्नूर में दिसंबर आठ को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वरुण सिंह के पिता ने कहा कि उनका बेटा फाइटर है और वो जिंदगी की जंग जरूर जीतेंगे। बता दें की दिसंबर आठ को हुए इस हादसे में वरुण सिंह के अलावा सभी लोगों की जान चली गई थी। 

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 06:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Group Caiptan Varun Singh, Helicopter Crash, Banglore, National

Courtesy: Amar Ujala News