IMF

फोटो: India TV News

आईएमएफ ने दिवालिया श्रीलंका के लिए दी 3 अरब डॉलर के महत्वपूर्ण बेलआउट को मंजूरी

श्रीलंका में जबरदस्त आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश की दिवालिया अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करने के लिए चार वर्षों में देश के लिए लगभग 3 बिलियन डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दी। आईएमएफ ने मार्च 20 को घोषणा करते हुए कहा कि कार्यकारी बोर्ड ने बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। आईएमएफ के अनुसार लगभग 333 मिलियन डॉलर तुरंत वितरित किए जाएंगे।

मंगल, 21 मार्च 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMF, approves, crucial bailout program, Bankrupt, Sri Lanka

Courtesy: Jagran News

dreamline cruise ship

फोटो: YouTube

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप बनाने वाली कंपनी हुई दिवालिया

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप "ड्रीम लाइन-2" बनाने वाली कंपनी ब्रिंकमैन एंड पार्टनर के मालिक क्रिस्टोफ मार्गन को बैंक ने दिवालिया घोषित किया है जिसके बाद इस क्रूज को बेचा जाएगा। मगर सबसे बड़े इस शिप को खरीददार नहीं मिल रहा है। शिप कंपनी इंतजार में है कि इस क्रूज को कोई खरीदे। खरीददार नहीं मिलने पर ये क्रूज अब कबाड़ में बिकने को तैयार है। कंपनी का मालिक इस जहाज को बेचकर अपना कर्ज उतारने चाहता है।

बुध, 22 जून 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: cruise ship, Dreamline 2, Biggest cruise ship, Bankrupt

Courtesy: Zee News

Anil Ambani

फोटो: Business standard

दिवालिया नहीं 18 विदेशी कंपनियों के मालिक हैं अनिल अंबानी

पैंडोरा पेपर्स लीक से अनिल अंबानी की संपत्ति का खुलासा हुआ है। अनिल अंबानी ने साल 2020 में चीनी सरकारों के नियंत्रण वाले तीन बैंकों के साथ विवाद के बाद लंदन की एक अदालत में खुद को दिवालिया बताया था। पैंडोरा पेपर्स द्वारा अनिल के पास 18 ऑफशेयर कंपनियों में 9648.3 करोड़ रुपयों के निवेश की बात सामने आई है। पैंडोरा पेपर्स दुनिया भर से 1.20 करोड़ दस्तावेजों को खंगालने के बाद पैसों की हेराफेरी को लेकर बड़े खुलासे करता है।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 02:52 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: ANIL AMBANI, Pandora papers, Businessman, Bankrupt

Courtesy: Zee news hindi

Vijay Mallya

फोटो: Financial Express

विजय माल्या को ब्रिटिश कोर्ट ने किया दिवालिया घोषित, अब भारतीय बैंक जब्त कर सकेंगे संपत्ति

लंदन हाईकोर्ट ने जुलाई 26 को भगोड़े भारतीय कारोबारी को दिवालिया घोषित कर दिया है। अब विजय माल्या के सभी बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया जाएगा और अब विजय माल्या कोई कंपनी भी गठित नहीं कर सकते। इसके बाद विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि अब विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण की संभावनाएं कम हैं। विजय माल्या के दिवालिया घोषित होने के बाद अब भारतीय बैंक विदेशों में उसकी संपत्ति जब्त कर पाएंगे। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 04:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Vijay Mallya, Bankrupt, UK Court, business

anil-ambani

फोटो: Zeenews

बंद हो सकती हैं अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन कंपनी

सुप्रीम कोर्ट ने अगर नैशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले को नहीं बदला तो भारी कर्ज के कारण दिवालिया हो चुकी अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन बंद हो सकती हैं। जिन बैंको ने आरकॉम को कर्ज दिया हैं उन्हें भारी नुकसान होगा। एनसीएलएटी के आदेशानुसार कंपनी के पास मौजूद स्पेक्ट्रम को सरकारी बकाया क्लीयर करने के बाद इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत बेचा जा सकता है। बैंकों को 40,000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान हैं | 

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 06:13 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: RELIANCE COMMUNICATIONS, ANIL AMBANI, shut down, Bankrupt