Firecrackers

फोटो: Latestly

कर्नाटक सरकार बेंगलुरु में दिवाली के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है: मंत्री

कर्नाटक के गृहमंत्री ने अक्टूबर 18 को कहा कि सरकार दीपावली के दौरान बेंगलुरु शहर में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की ऐसी घटनाएं होती हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए नए कानून लाएंगे कि ऐसी घटनाएं न हों। इस संबंध में चर्चा चल रही है। इस घटना ने हमें एक सबक सिखाया है...यदि आवश्यक हुआ तो हम मौजूदा कानूनों में संशोधन भी लाएंगे।"

गुरु, 19 अक्टूबर 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Firecrackers, Banned, Diwali, parameshwar, बेंगलुरु

Courtesy: India TV

Noida-Police

फोटो: Atta Chowk

नोएडा में 6-15 सितंबर तक धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठकों के मद्देनजर 6 से 15 सितंबर तक पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीआरपीसी धारा 144 लागू कर दी है। नोएडा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में "शांति और सद्भाव बनाए रखने" के लिए गैरकानूनी सभा को प्रतिबंधित करने के लिए धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने कहा कि यह आदेश आगामी त्योहारों और 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में द्रोणाचार्य मेला को देखते हुए पारित किया गया है।

बुध, 06 सितंबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, noida police, imposes section 144, religious activities, Banned

Courtesy: Jagran News

Nitin Gadkari

फोटो: Getty Images

'मैं वीआईपी वाहनों पर सायरन बंद करने की योजना बना रहा हूं': परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, वह वीआईपी वाहनों पर सायरन बंद करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह बयान पुणे में दिया जहां वह पुणे के चांदनी चौक फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। गडकरी ने कहा, "ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वीआईपी वाहनों पर लालबत्ती खत्म करने का मौका मिला। मैं वीआईपी वाहनों पर सायरन खत्म करने की योजना बना रहा हूं।"

रवि, 13 अगस्त 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Siren, Banned, vip vehicles, sounds, indian instruments

Courtesy: India TV

Amogh Lila Das

फोटो: News Room Post

स्वामी विवेकानन्द पर टिप्पणी के लिए प्रतिबंधित इस्कॉन भिक्षु अमोघ लीला दास ने मांगी माफी

स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) द्वारा प्रतिबंधित किए गए हिंदू भिक्षु अमोघ लीला दास ने एक वीडियो संदेश द्वारा माफी मांगी है। इस्कॉन ने साधु के उस बयान पर उस पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के मछली खाने की बात कही थी और कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी जीवित प्राणी को नुकसान… read-more

रवि, 23 जुलाई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Banned, iskcon monk, Amogh Lila Das, apologises, Remark, Swami Vivekananda

Courtesy: ABP Live

Himanta-Biswa-Sarma

फोटो: Latestly

असम सरकार अक्टूबर से लगाएगी 1 लीटर से कम की पानी की बोतलों सहित एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध

असम सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि, इस साल 2 अक्टूबर से 1 लीटर से कम मात्रा वाली पॉलीथीन टेरेफ्थेलेट से बनी पीने के पानी की बोतलों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, इस साल 2 अक्टूबर से राज्य में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगा दी जाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में जुलाई 21 को गुवाहाटी के जनता भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

शनि, 22 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Single use plastic, one liter water bottle, Banned, Assam

Courtesy: Jagran News

Weapons

फोटो: Punjab Kesari

श्रीनगर में लगा तेज धार वाले हथियारों की बिक्री, खरीद और रखने पर प्रतिबंध: जम्मू-कश्मीर

चाकूबाजी की कई घटनाओं के बाद श्रीनगर प्रशासन ने जुलाई 21 को तेज धार वाले हथियारों की बिक्री और खरीद के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर उनके कब्जे पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध में कोई भी वस्तु या उपकरण, जो व्यक्तियों को चोट पहुंचाने में सक्षम होता है, चाकू, तलवार, खंजर, बॉक्स कटर और रेजर शामिल हैं। बेन का फैसला चाकूबाजी की हाल की कई घटनाओं के परिणामस्वरूप श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद ऐजाज आसा द्वारा लिया गया है।

शनि, 22 जुलाई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, sale, Purchase, Sharp edged weapons, Banned, Srinagar

Courtesy: Live Hindustan

You Tube

फोटो: Hindi Khabar

केंद्र ने 2 साल में लगाया 150 से अधिक 'भारत-विरोधी' साइटों, YouTube चैनलों पर प्रतिबंध

मई 2021 से सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) द्वारा 150 से अधिक वेबसाइटों और YouTube-आधारित समाचार चैनलों को "भारत-विरोधी" सामग्री बनाने के लिए हटा दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 69 ए के उल्लंघन पर वेबसाइटों और चैनलों को हटा दिया गया था, जो केंद्र को किसी भी सरकारी एजेंसी या मध्यस्थ को भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा के हित में सामग्री को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी करने का अधिकार देता है।

सोम, 12 जून 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ministry of Information and Broadcasting, Centre, Banned, 150 youtube channels

Courtesy: ABP Live

Medicines

फोटो: Medline Plus

सरकार ने संभावित स्वास्थ्य जोखिमों वाली 14 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध

सरकार ने संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर रोक लगा दी है। फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन, एक ही गोली में एक से अधिक दवाओं को मिलाकर बनाया जाता हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी धिसूचना के मुताबिक, विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की कि "इस एफडीसी के लिए कोई चिकित्सकीय औचित्य नहीं है और एफडीसी में मानव के लिए जोखिम शामिल हो सकता है"। 

रवि, 04 जून 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian government, Banned, 14 types of fixed dose combination, fdc

Courtesy: The News Ocean

Airo India Show

फोटो: India TV News

एयरो इंडिया शो के मद्देनजर जनवरी 30 से फरवरी 20 तक बंद रहेंगे मांसाहारी होटल और रेस्तरां: बेंगलुरु

बेंगलुरु नगर निकाय ने एयरो इंडिया शो के मद्देनजर जनवरी 30 से फरवरी 20 तक मीट स्टॉल, मांसाहारी होटल और रेस्तरां बंद करने का आदेश दिया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि येलहंका वायु सेना स्टेशन के 10 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी व्यंजन परोसने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। एयरो इंडिया शो फरवरी 13 से फरवरी 17 तक चलेगा।

शनि, 28 जनवरी 2023 - 02:38 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aero India Show, nonveg food, Banned, बेंगलुरु

Courtesy: Live Hindustan

Kamalpreet

फोटो: Latestly

प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल पर ओलंपियन कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का प्रतिबंध

भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा है। कमलप्रीत कौर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल पदार्थ का उपयोग करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। कमलप्रीत ने डिस्कस थ्रो में 2020 टोक्यो ओलंपिक में छठा स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय कमलप्रीत डिस्कस थ्रो में 65 मीटर को पार करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कौर ने 65.06 मीटर के प्रयास के… read-more

गुरु, 13 अक्टूबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kamalpreet Kaur, Banned, prohibited substance, indian discus thrower

Courtesy: India TV