Australia Flights

फोटो: Patrika

कोरोना: अब ऑस्ट्रेलिया ने लगाई भारतीय हवाई यात्रियों पर रोक

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सभी पैसेंजर फ्लाइट पर मई 15 तक रोक लगा दी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ये फैसला भारत में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से उठाया गया है। भारत में एक दिन में 3 लाख से ज्यादा मामले आने के बाद भारत में अप्रैल 27 को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी और राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों के ठीक होने की दर में भी गिरावट आयी है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 06:56 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Australia, Indian Flights, banned flights, Coronavirus

Courtesy: India Tv

Newzealand

फोटो: Dw.com

Covid 19: न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अप्रैल 08 को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीयों के आने पर रोक लगा दी है। भारतीयों की न्यूजीलैंड में एंट्री पर बैन अप्रैल 11 से अप्रैल  28 तक लागू रहेगा। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर ही नहीं बल्कि अपने देश के यात्रियों के भी भारत जाने पर रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड ने अस्थायी प्रतिबंध लगाया है क्योंकि भारत में लगातार पिछले तीन दिनों से रोज कोरोनवायरस के 1 लाख से अधिक मामले… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 06:09 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, newzeeland, banned flights, INDIANS, Covid-19 Pandemic

Courtesy: Abp Live

US Banned Travellers

फोटो: OneIndia

अमेरिका में यूरोप और दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर लगाया गया प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पाकी ने इस बारे में बताया है कि कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। पाकी ने कहा है कि'' राष्ट्रपति बाइडन ने यूरोप के शेंगेन क्षेत्र, ब्रिटेन, आयरलैंड और ब्राजील के लिए पहले से लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखने का फैसला किया है।''

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 05:11 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Europe, South Africa, banned flights

Courtesy: Jagran News