Match fixing

फ़ोटो: Justdial

आईसीसी ने इस क्रिकेटर पर लगाया बैन, जानिए क्या है अपराध

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यूएई के घरेलू क्रिकेटर मेहरदीप छावकार पर 14 साल के लिए बैन लगा दिया है। उन पर यह बैन 2019 में यूएई और जिम्बाब्वे के बीच हुई सीरीज और वर्ष 2022 में ही कनाडा की जीटी20 लीग में मैच फिक्स करने के आरोप सिद्ध होने के चलते लगाया गया है। जानकारी है की उन्हें आईसीसी और क्रिकेट कनाडा के एंटी करप्शन कोड के सात उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 03:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ICC, Match Fixing, meherdip chavkar, Banned

Courtesy: News18hindi

Uma Bharti

फोटो: Jagran

शराब बंदी की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरने को तैयार उमा भारती

भाजपा नेता उमा भारती मध्य प्रदेश में शराब बंदी की मांग को लेकर आंदोलन करेंगी, जिसके तहत वो अपने घर में नहीं रहेंगी। उनका ये अभियान नर्मदा नदी के तट पर बने अमरकंटक से नवंबर सात को शुरू होगा। उन्होंने कहा जबतक जनता शराब के आतंक से मुक्त नहीं हो जाएगी, तबतक वो घास फूस से बनी झोपड़ी, पेड़ के नीचे या टेंट में रहेंगी। उन्होंने मांग कि की स्कूल, अस्पताल, बस्तियों के आसपास शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Uma Bharti, Madhya Pradesh, Banned, liquor bann

Courtesy: NDTV

Pfi

फ़ोटो: Indiatoday

केंद्र ने इस्लामिक संगठन पीएफआई पर लगाया 5 साल का बैन, टेरर लिंक के आरोपी में हुई कार्यवाही

देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने 5 साल के लिए बैन कर दिया है। पीएफआई के साथ सरकार ने उसके सहयोगी संगठन आरआईएफ ,सीएफआई ,एआईआईसी, एनसीएचआरओ, एनडब्ल्यूएफ , जेएफ, ईआईएफ, आरएफके पर भी बैन लगा दिया है। इन संगठनों पर बैन लगाने के लिए कई राज्यों ने भी केंद्र से गुहार लगाई थी। बता दें कि बीते दिनों में एनआईए ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कार्यवाही की थी।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PFI, Central Government, Banned, Anti National

Courtesy: Aajtak

Gopal rai

फ़ोटो: Indian express

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने पटाखों पर 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह बैन

दिल्ली सरकार ने राज्य में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ा फैसला लेते हुए पटाखों पर 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह रोक लगा दी है। सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi, Air Pollution, green firecrackers, Banned

Courtesy: Zeenews

Kanwar Yatra 2022

फोटो: MSN

कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं होगी तलवारें, त्रिशूल ले जाने की अनुमति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कांवड़ यात्रा के लिए राज्य प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं। धामी ने कहा, इस बार श्रावण मास में पांच करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। हम सभी कांवड़ यात्रयों से प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील करते हैं। उत्तराखंड प्रशासन ने घोषणा की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को तलवार, त्रिशूल और ऐसी अन्य हानिकारक वस्तुओं के साथ अनुमति नहीं दी जाएगी।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, kanwar yatra 2022, swords tridents, Banned

Courtesy: Sgminfotech Online

Diesel Vehicle

फोटो: Zee News

दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री पर व्यापारी हुए नाराज

कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ ने दिल्ली सरकार के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें सरकार ने डीजल वाहनों की एंट्री पर अक्टूबर एक से फरवरी 2023 तक के लिए रोक लगा दी है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद पांच महीनों तक दिल्ली में सामान नहीं आ सकेगा क्योंकि दिल्ली माल पहुंचाने वाले अधिकतर ट्रक डीजल से चलते है। सरकार के फैसले को उन्होंने व्यापारी विरोधी बताया है।

शुक्र, 24 जून 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: CAIT, Delhi Government, delhi government decision, Banned

Courtesy: NDTV News

ICC

फोटो: Hindustan Times

आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के इस प्लेयर पर लगाया प्रतिबंध

आईसीसी ने मार्च 25 को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। हमजा डोप टेस्ट में दोषी पाए गए है। उनका डोप टेस्ट के लिए सैंपल जनवरी 17 को लिया गया था। वो प्रतिबंधित दवा फुरोसेमाइड का सेवन कर रहे थे। आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखा जाएगा। बता दें कि जुबैर हमजा ने अपना जुर्मा मानकर बैन को स्वीकार कर लिया है।

शनि, 26 मार्च 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: sports, ICC, Cricket, Banned

Courtesy: Zee News

FIFA bans Russia

फोटो:NewYork Post

फीफा व यूईएफए ने रूस को अंतराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से किया निलंबित

युक्रेन पर हमला करने के लिए रूस पर अंतराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने भी कई पाबंदियां लगाते हुए आगामी वर्ल्ड फप व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। रूस के साथ पोलैंड, जैसे देशों में खेलने से भी इंकार कर दिया है। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी रूस को प्रतिबंधित कर चुका है। रूस से एथलिटों को किसी भी प्रतियोगिता… read-more

मंगल, 01 मार्च 2022 - 02:10 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: 2022 FIFA World Cup, Russia, Banned

Courtesy: AAJTAK LIVE

BJP MLA Raghvendra Pratap Singh

फोटो: News18

चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के प्रचार करने पर लगाया 24 घंटे का बैन

चुनाव आयोग ने यूपी के सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर विवादित बयान के कारण प्रचार करने पर 24 घंटे प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बयान दिया कि जो हिंदू उन्हें वोट नहीं देगा उसका DNA टेस्ट करेंगे की उनकी रगों में हिन्‍दू का ही खून है मुस्लिम का खून है। इस बयान को लेकर EC द्वारा फरवरी 28 सुबह 6 बजे से मार्च 1 को सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लगाया है।

 

 

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 04:35 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Election Commission, up election, BJP MLA, Banned

Courtesy: Hindustan Live

shivraj singh chouhan

फोटो: The Indian Express

शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के दो शहर किए पवित्र घोषित

मध्यप्रदेश के दमोह में स्थित जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर और भगवान शिव के मंदिर बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया है। अब यहां मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 21 को दमोह में हुए पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान कही है। शिवराज सिंह ने स्थानीय लोगों से गौ रक्षा के काम को आगे बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करने की अपील की है।

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Singh Chauhan, Banned

Courtesy: Zee News