Cow Smugglers

फोटो: Latestly

यूपी के बरेली में मुठभेड़ के बाद 4 गाय तस्कर गिरफ्तार: पुलिस

पुलिस ने आज बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुठभेड़ के बाद चार गाय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक कांस्टेबल और एक गाय तस्कर घायल हो गए। मुठभेड़ शुक्रवार को बहेरी थाना क्षेत्र में हुई, उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने आखा से चार लोगों को पकड़ा और उन्होंने गोकशी में अपनी भूमिका कबूल की है। 

शनि, 11 मार्च 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bareilly, four cow smugglers, arrested

Kanpur Violence

फोटो: India TV News

कानपुर हिंसा प्रभाव: एहतियात के तौर पर बरेली में कर्फ्यू, धारा 144 लागू

मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा घोषित जून 10 को होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन से पहले बरेली प्रशासन ने कानपुर हिंसा के बाद और एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है। प्रशासन के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी। जून तीन को कानपुर में भड़की जैसी किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जुलाई 3… read-more

रवि, 05 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Bareilly, Kanpur Violence, curfew

Courtesy: Amar Ujala News

Molestation

फोटो: DNA India

बरेली में छेड़छाड़ से परेशान होकर कक्षा 9 की छात्रा ने कराया मुंडन

बरेली के फरीदपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर कक्षा 9 की छात्रा ने अपना मुंडन करा लिया है। बेटी के मुंडन कराने की वजह से परिवार वाले रिश्तेदारों को यहां रहने लगे। जब वो वापस लौटे तो यह सिलसिला फिर से शुरू हो गया। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने जनवरी 15 को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने बताया कि पहली शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Bareilly, Molestation, class 9

Courtesy: Dainik Bhaskar

TATA Salt

फोटो: Aajtak

दुकानों पर बिक रहा था टाटा का नकली नमक, अधिकारियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट: बरेली

टाटा कंपनी के नाम से बिक रहे नकली नमक की बिक्री के खिलाफ कंपनी के अधिकारियों ने शहर में कई दुकानों पर छापामारी की है। इस दौरान करीब एक लाख रुपये का 65 बोरा नकली नमक जब्त किया। टाटा कंपनी के ऑपरेशन मेनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह और इंवेस्टीकेटर पीयूष श्रीवास्तव चार दिन पहले शहर पहुंचे और बाजारों में नकली टाटा नमक की खोजबीन की। इस दौरान टाटा नमक के नाम का इस्तेमाल कर नकली नमक बेचने वाले दुकानदारों को पकड़ा गया।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 07:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Bareilly, Tata, Tata namak, shyamganj, police action, arrested

Courtesy: News junction 24

Up police

फ़ोटो: Getty images

चला लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का चाबुक, बरेली में दर्ज हुआ पहला मामला

निकिता हत्याकांड के बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने अध्यादेश लाकर लव जिहाद के खिलाफ गैर कानूनी धर्म परिवर्तन अध्यादेश नामक कानून को पारित किया है। अब इस नए कानून के तहत बरेली में पहली एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता है।आरोपी का नाम उबैस बताया जा रहा है और फिलहाल यह घर से फरार है। बता दें कि इस कानून को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी मंजूरी दे दी थी।

रवि, 29 नवंबर 2020 - 02:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bareilly, Love Jihad, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak news