WPL

फोटो: Latestly

WPL Tune Released! जय शाह ने रिलीज किया महिला प्रीमियर लीग का थीम साउंड

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन शुरू होने से चंद दिन पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने डब्ल्यूपीएल 2023 की धुन रिलीज कर दी है। जय शाह ने ट्वीट किया, “वह आवाज जो देश में धूम मचाने वाली है!  मैं पहले से ही क्रिकेट में अगली बड़ी चीज की आवाज के साथ-साथ स्टैंड में प्रशंसकों को चीयर करते हुए सुन सकता हूं! मार्च 4 को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले के साथ इस लीग की शुरुआत होगी।

मंगल, 28 फ़रवरी 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bcci secretary, Jay Shah, released, tune of womens premier league

Courtesy: Times Now Hindi

IPL

फोटो: Zee News

आईपीएल 2022 ऑक्शन को लेकर जय शाह ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने नवंबर 20 को चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ये जानकारी दी है कि आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन जल्द किया जाएगा। हालांकि उन्होंने तारीख का ऐलान नहीं किया है। नए ऑक्शन में अहमदाबाद और लखनऊ को नई टीमें भी नजर आएंगी। इसी के साथ आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़कर कुल 10 पहुंच गई है। आईपीएल का आयोजन अगले वर्ष भारत में ही होगा।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Jay Shah, BCCI, bcci secretary, IPL

Courtesy: Navbharat Times