Neem

फोटो: HerZindagi

नीम से चेहरा धोना है फायदेमंद, कई परेशानियां होंगी दूर

चेहरे की त्वचा से संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए नीम का पानी उपयोगी होता है। नीम के पाने से मुंह धोने से स्किन एलर्जी ठीक होती है, क्योंकि नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। ये स्किन के बैक्टीरिया को मारते है। ये चेहरे से मुहांसों को दूर करते है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो बैक्टीरिया को मारते है। इसके उपयोग से चेहते की त्वचा कोमल बनती है।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: neem, Face, skincare, Beauty Tips

Courtesy: Zee News

skin care tips

फोटोः YouTube

अनार के रस में यह चीज मिलाकर ला सकते हैं चेहरे पर निखार

चेहरे पर निखार लाने के लिए 2 चम्मच अनार के रस में 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अनार के रस में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन के पोर्स को खोलकर चेहरे में प्राकृतिक तेलों की मात्रा बनाए रखता है। इससे स्किन में कोलेजन का उत्पादन भी बढ़ता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी को बेस्ट क्लींजर माना जाता है। इससे स्किन में तेल और अशुद्धियों को हटाने में सहायता मिलती है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 01:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Beauty Tips, skin care tips, skin brightening, glowing skin

Courtesy: India TV News

Turmeric

फोटोः Stylecraze

चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं होममेड एंटी एजिंग फेसपैक

अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो होममेड एंटी एजिंग फेसपैक का इस्तेमाल करें। होममेड फेसपैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लें। हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्किन से जुडी समस्याओं को दूर करते हैं, शहद त्वचा में नेचुरल ग्लो लाता है। कच्चे दूध के उपयोग से स्किन हेल्दी रहती है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 11:25 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Beauty Tips, skin care tips, anti aging face pack, haldi, Lifestyle news

Courtesy: indiatv.in

Skin care

फोटोः India.com

अपने त्वचा पर न करें इन प्रोडक्ट्स का इस्तमाल

स्किन को नुकसान से बचाने के लिए तरबूज़, नींबू का रस, विच हेज़ल, नारियल तेल और गर्म पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। तरबूज़ के इस्तमाल से त्वचा इरीटेट हो सकती है एवं नींबू के रस का ज्यादा उपयोग स्किन को जला सकता है क्योंकि यह काफी एसीडिक होता है। विच हेज़ल में अल्कोहल होने के कारण यह स्किन को सूखाता है एवं नारियल तेल से रोम छिद्रों को बंद होता है। वहीं गर्म पानी का इस्तमाल भी स्किन को नुकसान पहुंचता है।  

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 08:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Beauty Tips, skin care, skin care tips, Lifestyle news

Courtesy: Dainik Jagran

Beauty Tips

फोटो: HelpGuide.org

व्यस्त दिनचर्या में कैसे करें चेहरे और आँखों की देखभाल

व्यस्त दिनचर्या में चेहरे की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल होता है वहीं ऑफिस में घंटो कंप्यूटर के आगे बैठने से चेहरा और आँख दोनों पर इसका प्रभाव दिखता है। इसके लिए घर मे रखी हुई कॉफी को हल्दी, बेसन और दही के साथ स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करें इससे चेहरा चमकदार और खिला-खिला नज़र आता है। इसके अलावा अपनी आँखों पर आइस पैक का उपयोग करें, इसके उपयोग से आँखों की दिनभर की थकान दूर हो जाएगी और फिर से चेहरा और आँख तारो-ताज़ा हो जाएँगी। 

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 09:07 PM / by Shruti

Tags: health care, Health & Lifestyles, Exhausted, face and eyes, Beauty Tips

Courtesy: TV9 Hindi News

Beauty Tips

फोटो: World Grain

गर्मियों में त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए चावल के आटें का करें उपयोग

गर्मी के मौसम में त्वचा को सुंदर, निखरा और चमकदार बनाने के लिए चावल के आटें का उपयोग करना चाहिए। चावल में कैल्शियम, विटामिन-डी और फाइबर के अलावा आयरन और थायमीन जैसे तत्व पाए जाते जिसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा साफ़ और पोषण युक्त होती है। चावल के आटे को दही, शहद, ऑलिव-ऑयल, हल्दी में मिश्रित कर चेहरे और गर्दन पर लगाने से ये मृत कोशिकाओं को आसानी से हटा देता है साथ ही त्वचा को फ्री रेडिकल्स के कारण हुए नुकसान से बचाने में भी प्रभावी साबित होता है… read-more

रवि, 21 मार्च 2021 - 08:45 PM / by Shruti

Tags: skin care, Health & Lifestyles, rice flour, Beauty Tips

Herbal Treatment

फोटो: Foreo

घरेलू नुस्खों से आसानी से ठीक कर सकतें है चेहरे के दाग धब्बे

मुंहासे, ब्लैकहेड्स, पिम्पल्स के अलावा किसी भी तरह के भद्दे दिखनेवाले दाग-धब्बे को आसानी से घरेलू नुस्खों की मदद से ठीक किया जा सकता है। खीरे के पेस्ट का आइस-क्यूब बना कर चेहरे पर लगाने से मुंहासे, पिम्पल्स के बढ़ने की रफ्तार कम होती है। वहीं निम्बू के रस को गुलाब-जल और शहद में मिलाकर लगाने से ब्लैकहेड्स, ऐक्ने की समस्या से निजात मिलने के साथ ही चेहरे का रंगत में भी निखार आता है। प्याज का रस और सेब के सिरके का इस्तेमाल भी चेहरे के दाग धब्बों… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 08:45 PM / by Shruti

Tags: Health & Lifestyles, skincare, herbal treatment, home remedies, Beauty Tips

Chakra Flower

फोटो: Goodnet.org

चक्रफूल हैं महिलाओं की स्किन के लिए बेहद फायदेमंद, जाने कुछ घरेलु नुस्खे

अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए और मुहांसों से बचने के लिए महिलाएं बहुत से उपाय करती हैं, परंतु चक्रफूल एक ऐसा घरेलु उपाय है जो ज्यादातर अपनाया जाता है। चक्रफूल का सेवन करने से चेहरे से रिंकल्स और दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने से स्किन पर ग्लो के साथ यह ऐजिंग एफेक्ट को दूर और ऑयली स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट होता है, एवं यह स्किन को टाइट रखता है।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 05:27 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: chakra flower, Lifestyle tips, health care, Beauty Tips

Courtesy: JAGRAN

Health Care

फोटो: Everyday Health

सर्दियों के मौसम में ज़रूरी है कुछ ख़ास तरह के फलों का सेवन

सर्दियों के मौसम में सही तरह का खान-पान बेहद ज़रूरी होता है, इसलिए कुछ ख़ास तरह के लाभदायक फलों का सेवन करना चाहिए। रोज़ाना सेब का सेवन करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, और अनार का सेवन करने से शरीर में विटामिन और आयरन की कमी पूरी होती है। फल जैसे अमरुद, अंगूर और कुछ सिट्रस फलों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं शरीर में विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्वों की बढ़ोत्तरी होती है। 

शनि, 02 जनवरी 2021 - 02:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, Beauty Tips, Lifestyle, health care

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Health Care

फोटो: Amazon.in

सेहत के लिए फायदेमंद होता है तिल

सर्दियों के मौसम में तिल से बनी चीज़ों का सेवन करना स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है, एवं यह शरीर की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। तिल का सेवन करने से हड्डियां मज़बूत होती हैं, एवं यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोकता है। तिल का सही मात्रा में सेवन करने से दांत भी मजबूत होते हैं, एवं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 

सोम, 14 दिसम्बर 2020 - 05:13 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Health Tips, health care, Lifestyle tips, Beauty Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS