BRICS Summit

फोटो: Enavabharat

जून 23 को बीजिंग में होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

चीनी विदेश मंत्रालय ने आज घोषणा करते हुए बताया कि, ब्रिक्स देशों का 14वां शिखर सम्मेलन - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका - जून 23 को बीजिंग में वीडियो लिंक के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। चीन इस साल ब्रिक्स समूह का अध्यक्ष है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय "उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत" है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BRICS Summit, beijing, China, PM Modi

Courtesy: Navbharat Times

Corona Virous In China

फोटो: Punjab Kesari

कोविड-19: शंघाई में एक दिन में 39 लोगों की मौत के बाद बीजिंग में जारी हुआ हाई अलर्ट

चीन की राजधानी बीजिंग के शंघाई में कोविड-19 के कारण 39 मौतें होने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह आंकड़ा वर्तमान के दौरान एक दिन में सबसे अधिक है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अप्रैल 24 को बताया, चीन के शंघाई ने शनिवार को 21,796 मामले दर्ज किए, जिनमें 1,566 मरीजों में कोविड के लक्षण हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। इनमे से अधिकतर मामले शंघाई से हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: covid19 pandemic, China, beijing, High Alert

Courtesy: Navbharat Times

Britain Government

फोटो: Amar Ujala

ब्रिटेन कर सकता है बीजिंग ओलंपिक का बहिष्कार

ब्रिटेन वर्ष 2022 में होने वाले शीतकालीन बीजिंग ओलंपिक का बहिष्कार कर सकता है। माना जा रहा है कि बीजिंग ओलंपिक 2022 का राजनयिक तौर पर बहिष्कार करने पर विचार कर रहे है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी बीजिंग ओलंपिक 2022 का राजनयिक बहिष्कार करने का एलान किया था। इस संबंध में टाइम्स अखबार की रिपोर्ट में आया कि ब्रिटेन में चर्चा है कि बीजिंग ओलंपिक में अधिकारियों को न भेजा जाए। 

शनि, 20 नवंबर 2021 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Britain, Great Britain, beijing, Olympics

Courtesy: UNI