फोटो: India TV News
हॉकी विश्व कप 2023: जर्मनी ने गत चैंपियन बेल्जियम को हराकर जीता खिताब
जर्मनी ने जनवरी 29 को एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में बेल्जियम को हराकर पेनल्टी शूटआउट 5-4 से जीत लिया। खेल तब अटका हुआ था जब दोनों टीमों ने नियमन समय के अंत में 3-3 गोल किए। भुवनेश्वर में फाइनल में शानदार वापसी करने के बाद जर्मनी ने मौजूदा चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ जीत हासिल की। खेल के पहले क्वार्टर में 2 गोल खाकर धीमी शुरुआत करने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी ने अपना तीसरा विश्व खिताब जीता… read-more
Tags: hockey world cup 2023, Germany, beat, defending, champions, Belgium
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Mint
बेल्जियम में मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को रहना होगा क्वारंटीन में
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच बेल्जियम ने इससे संक्रमित लोगों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। बेल्जियम में चार लोग संक्रमण पाए जा चुके हैं। बेल्जियम के अधिकारियों ने संक्रमित लोगों को 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने के आदेश दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों और रिस्क असेसमेंट ग्रुप के बीच हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ है। मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले अबतक 12 देशों में सामने आ चुके हैं।
Tags: Europe, Monkeypox, Belgium
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: DW
सख्त कोरोना नियमों के खिलाफ बेल्जियम में लोगों ने किया प्रदर्शन
बेल्जियम में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सख्त प्रतिबंध लागू किए थे। इन सख्त कोरोना नियमों से परेशान लोगों ने नवंबर 21 को बेल्जियम को मध्य ब्रेसल्स में जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में करीब 35000 लोग शामिल हुए थे। देखते ही देखते यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। बेल्जियम में अनिवार्य टीकाकरण के लिए भी सख्त नीति अपनाई जा रही है।
Tags: Belgium, protest, Coronavirus, World
Courtesy: PTI
फोटो: NDTV News
टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, गोल्ड की उम्मीदों पर फिरा पानी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच खेले गए टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 2-5 से हराकर गोल्ड की रेस से बाहर हो गया है। हालांकि अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी। मैच में पेनाल्टी कॉर्नर भारत की हार का कारण बने। इससे पहले भारत 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल पहुंचा था। सबको गोल्ड मैडल की उम्मीद जाग गई थी।
Tags: Hockey India, Indian Hockey Team, Tokyo Olympics, Belgium
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फ़ोटो: The Economic Times
कोरोना के दो वैरिएंट से संक्रमित महिला की मौत, दुनिया को इससे रहना होगा अलर्ट
बेल्जियम से कोरोना का एक अजीब मामला सामने आया है। वहाँ एक महिला कोरोना के दो वैरिएंट अल्फा और बीटा से संक्रमित पाई गई और 5वें दिन उसकी मौत हो गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि महिला के 2 अलग-अलग लोगों से संक्रमित होने की संभावना है। दुनिया को डबल इंफेक्शन से सतर्क रहने ज़रूरत है। भले ही इसे दुनिया का पहला मामला माना जा रहा हो, लेकिन साल की शुरुआत में ही ब्राज़ील में इस तरह के मामले मिले थे।
Tags: Belgium, Europe, Covid-19, double variant
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: Zee News
11 साल की उम्र में पूरी की ग्रेजएशन, इंसानों को अमर करना है लक्ष्य
बेल्जियम के लॉरेंट सिमंस ने 11 साल की उम्र में फिजिक्स में बैचलर की डिग्री हासिल की। वो सबसे कम उम्र में ग्रेजुएट होने वाले दुनिया के दूसरे शख्स हैं। उन्होंने कहा कि मैं इंसान के शरीर के अंगों को मशीन से बदलना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य इंसान को अमर बनाना है। इसके लिए योजना भी तैयार है। यह एक मुश्किल पहेली की तरह है। मैं इंसान के दिमाग की स्टडी करना चाहता हूं।
Tags: Belgium, Youngest Graduate, antwerp university, Quantum Computing
Courtesy: Zee News
फोटो: Indian Express
यूरो कप 2020: बेल्जियम और डेनमार्क ने अंतिम 16 में बनाई जगह
यूरो कप 2020 में बेल्जियम ने फिनलैंड को हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया, तो वहीं डेनमार्क ने रूस को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 21 जून को खेले गए मुकाबले में बेल्जियम ने फिनलैंड को 2-0 से जबकि डेनमार्क ने रूस को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यूरो कप 2020 के अंतिम 16 में अभी तक सिर्फ बेल्जियम और डेनमार्क ही जगह बनाने में सफल हुए हैं।
Tags: EURO CUP 2020, Denmark, Belgium, Football, sports
Courtesy: abplive
फोटो: CNET
बेल्जियम के एक किसान ने किया फ्रांस की सीमा को छोटा
बेल्जियम के एक किसान ने अनजाने में दोनों देशों की सीमा को चिन्हित करने वाले पत्थर को फ्रांस की तरफ खिसका दिया, जिसकी वजह से फ्रांस 2.29 मीटर छोटा हो गया है। बेल्जियम के स्थानीय अधिकारी जल्द ही किसान से कहेंगे कि वो उस पत्थर को उसकी पुरानी जगह पर रख दें। इन पत्थरों को 1819 में सीमा निर्धारित करने के लिए लगाया गया था। दोनों ही देशों के मेयर ने हंगामा करने की जगह बात को अच्छे से संभाला है।
Tags: France, Belgium, Farmers, Border Dispute
Courtesy: BBC Hindi
फोटो: DNA India
FIFA: 5 महीने के बाद फिर से शुरू हुई फुटबॉल गतिविधियां
पांच महीने के बाद सितम्बर 17 को फीफा पुरुष वर्ल्ड रैंकिंग रिज्यूम हो गई है, और इसकी टॉप चार टीम्स की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। टॉप चार में बेल्जियम के बाद फ्रांस, ब्राज़ील और इंग्लैंड की टीम्स शामिल हैं। कोरोना वायरस के संकट की वजह से फुटबॉल गेम की गतिविधियों को रोक दिया गया था। दिसंबर की शुरुआत में 2022 विश्व कप के लिए यूरोपीय क्वालीफाइंग ग्रुप तय किया जाएगा।
Tags: 2022 FIFA World Cup, Football, Belgium
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR