उत्तराखंड के बेनीताल को खगोल गांव बनाने की तैयारी
उत्तराखंड के चमोली स्थित बेनीताल को खगोल गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना में फिलहाल पांच करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। बेनीताल को खगोल गांव के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है। खगोल गांव के जरिए स्थानीय पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बेनीताल समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
Tags: Uttrakhand, Benital, Astro Village, Tourism
Courtesy: Zee Hindustan