Grassroot innovation

फोटो: The Better India News

जूनागढ़ के किसान ने कृषि से जुड़े यंत्रों का आविष्कार कर हल की किसानों की समस्या

गुजरात के जूनागढ़ में पिखोर गाँव के अमृत भाई अग्रावत ने किसानों से जुड़े कृषि यंत्रों ‘टिल्टिंग बुलक कार्ट’, ‘ग्राउंड नट डिगर’, ‘जनक सांति’, ‘सेल्फ लॉकिंग पुली’, और ‘वीट शोइंग बॉक्स’ जैसे कई आविष्कार कर किसानों की समस्याओं को हल किया है। इनके इस अविष्कार को ‘हनी बी नेटवर्क‘ के संस्थापक प्रोफेसर अनिल गुप्ता ने देश-दुनिया तक पहुंचाया है। 75 वर्षीय अमृत भाई अग्रावत को उनके इन्ही कार्यों की वजह से कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के साथ… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 06:59 PM / by Shruti

Tags: innovation, Gujarat, भारतीय किसान, grassroots innovation

Startup for helping Indian farmers

फोटो: GroundReality

चंडीगढ़ के रुचित गर्ग ने ट्विटर हैंडल से 23 लाख किसानों को 168 करोड़ रूपये की फसल बेचने में की मदद

चंडीगढ़ के एग्री-टेक स्टार्टअप ‘Harvesting’ के फाउंडर और सीईओ रुचित गर्ग ने ट्विटर हैंडल ‘Harvesting Farmer Network’ के द्वारा कोरोना महामारी के समय भारत के 23 लाख किसानों को 168 करोड़ रूपये से ज्यादा लागत के फसल को बेचने में मदद की है। रुचित ने कहा की 22 राज्यों के सामान्य किसान और किसान उत्पादक संगठन ट्वीटर हैंडल के माध्यम से उनसे जुड़े हुए हैं। इस स्टार्टअप के तहत रुचित ने किसानों को सीधे बाजार में मदद करने के लिए HFNMandi.com भी शुरू किया… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 10:00 AM / by Shruti

Tags: Agriculture, Indian Startups, भारतीय किसान, Chandigarh

Courtesy: THE BETTER INDIA

Congress MP

फोटो: ANI

बजट के दौरान कृषि कानून के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद में पहुँचे कांग्रेसी सांसद

संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस के सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला कृषि कानूनों के विरोध में काले रंग का गाउन पहनकर संसद पहुंचे। बजट से पहले संसद में प्रवेश के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल है, ये ऐसे वक्त में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में गई है, लेकिन यह पूरी ग्लोबल अर्थव्यव्स्था के साथ हुआ है। 

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 11:42 AM / by Suman Shekhar

Tags: Union Budget 2021, Indian National Congress, भारतीय किसान

Courtesy: Amar Ujala

PM Modi

फोटो: DNA India

PM Modi ने किया वाराणसी में सिक्स लेन का लोकार्पण, कृषि कानूनों के बारे में कही कुछ बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 30 को सिक्स लेन का लोकार्पण किया है, जो कुल 73 किलोमीटर का मार्ग है और वाराणसी और प्रयागराज को एक दूसरे से जोड़ेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि, '' बेहतर मार्ग होने से पर्यटकों को काफी लाभ होगा।'' प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर नए कृषि कानूनों के बारे में कहा है कि, ''सरकार का फैसला पसंद नहीं आता था तो विरोध का तरीका का दूसरा था, अब तो विरोध का आधार भ्रमण और आशंका फैलाने का रह गया है।''

सोम, 30 नवंबर 2020 - 04:54 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: PM Modi, India, भारतीय किसान, farmer protest

Courtesy: JAGRAN NEWS

PM MODI

फोटो: DNA India

PM Modi ने 'मन की बात' कार्यक्रम में की कृषि कानूनों के विषय में बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 29 को 'मन की बात' के 71वें संस्करण में देश में कोरोना की स्थिति एवं नए किसानी कानूनों के बारे में बातचीत की है। PM मोदी ने कहा है कि, ''यह किसानों को नए अधिकार दे रहा है। यह खेती को नए आयाम देगा। इससे किसानों की परेशानियां दूर होंगी।'' उन्होंने यह भी बताया कि, ''हर भारतीय को यह जानकर गर्व महसूस होगा कि देवी अन्नपूर्णा की एक प्राचीन मूर्ति को कनाडा से भारत वापस लाया जा रहा है।''

रवि, 29 नवंबर 2020 - 02:16 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: PM Narendra Modi, भारतीय किसान, farmer protest, Mann Ki Baat

Courtesy: JAGRAN NEWS

Prime Minister Narendra Modi

फोटो: ANI

पीएम: किसानों की आय दुगनी करने का प्रयास, कृषि क्षेत्र को करना होगा मजबूत

पीएम मोदी ने अक्टूबर 24 को गुजरात में किसान सूर्योदय योजना समेत तीन परियोजनाओं का उद्घाटन विडियो लिंक के माध्यम से किया। इस परियोजना के माध्यम से 70.5 लाख किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए सोलर पंप प्रदान किया गया है। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की ओर है और पिछले छह सालों से किसानों की आय दुगनी करने की ओर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 07:39 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: PM Narendra Modi, PM Modi, Agriculture, भारतीय किसान

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Farmers protest

फ़ोटो: Aajtak

कृषि बिल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगे देशभर के किसान

केंद्र सरकार द्वारा सदन में पारित किए गए कृषि बिल का कड़ा विरोध जताते हुए सितंबर 25 को पूरे देश के किसानों ने देशव्यापी आंदोलन करने का फ़ैसला लिया है और आंदोलन के साथ साथ भारत बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। बता दें कि इस आंदोलन के लिए पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र ,राजस्थान एवं अन्य राज्यों के 31 संगठनों ने एक साथ आने का फैसला लिया है।

शुक्र, 25 सितंबर 2020 - 08:34 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nationwide Protest, farmer protest, भारतीय किसान

Courtesy: Live hindustan

PM Modi

फ़ोटो: Ndtv.com

नए अध्यादेश से किसानों को होगा फायदा किन्तु झूठ फैला रहा है विपक्ष- पीएम

सितंबर 18 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार की परियोजनाओं का उल्लेख रहे पीएम मोदी ने नए कृषि बिल का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि नया अध्यादेश किसानों के फायदे के लिए है और इससे किसानों को फायदा होगा लेकिन विपक्ष असंतोष फैलाने के लिए जनता के बीच झूठ फैला रहा है।

शनि, 19 सितंबर 2020 - 12:33 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Bihar, भारतीय किसान

Courtesy: Aajtak news