Jeetu Gupta

फोटो: Latestly

'भाभीजी घर पर हैं में डॉक्टर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जीतू गुप्ता के बेटे का निधन

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर हैं' में डॉक्टर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जीतू गुप्ता के बेटे आयुष का महज 19 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कॉमेडियन सुनील पॉल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा यह दुखद जानकारी साझा की। सुनील पॉल ने लिखा, "आरआईपी, भाभी जी घर पर है के एक्टर मेरे भाई जीतू के गुप्ता के सुपुत्र आयुष… read-more

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhabhi ji ghar par hain, Actor, jeetu gupta son, passed away, Sunil Pal

Courtesy: Newstrack

Soumya Tandon

फोटो: DNA India

'भाभी जी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन ने फेक आईडी से लगवाई वैक्सीन

पॉपुलर टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में 'अनिता भाभी' का किरदार निभा चुकी सौम्या टंडन पर फेक आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करके कोरोना वैक्सीन लगवाने का मामला सामने आ रहा है। ठाणे महापालिका की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सौम्या समेत 21 फर्जी आईडी जारी की जा चुकी हैं। बता दें, राज्य में वैक्सीन की कमी के कारण 45 साल से नीचे सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही टीका लगाया जा रहा है।

शुक्र, 04 जून 2021 - 08:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bhabhi ji ghar par hain, Saumya Tandon, Corona Vaccine, fake id

Courtesy: Zeenews

Bhabhiji Ghar Pr Hain

फोटो: Newstrack Live

कोरोना संक्रमण का शिकार हुई 'भाभीजी घर पर हैं' फेम अंगूरी भाभी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे कोरोना संक्रमण का शिकार हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से शुभांगी को हल्का जुखाम और खांसी की समस्या थी। फीवर आने पर शुभांगी ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमे वो संक्रमित पायी गयी। शुभांगी ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है है और शुभांगी लगातार डॉक्टर के सम्पर्क में है। 

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 04:09 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhabhi ji ghar par hain, shubhangi atre, Coronavirus

Courtesy: panjab kesari

Saumya - Neha

फोटो: Latestly

'भाभी जी घर पर हैं' शो के मशहूर रोल अनीता भाभी के लिए मेकर्स ने चुनी नई एक्ट्रेस

मशहूर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' की किरदार 'अनीता भाभी' के लिए डायरेक्टर्स को अब एक नई अभिनेत्री मिल गई है। अनीता भाभी का किरदार अब तक सौम्या टंडन निभा रहीं थीं, जिन्होंने पिछले वर्ष के अगस्त महीने में शो को अलविदा कह दिया था। मेकर्स ने अब इस रोले के लिए एक्ट्रेस नेहा पेंडसे को फाइनल कर दिया है। सौम्या टंडन ने शो छोड़ने की बात को लेकर कहा था की, ''अब मैं आने वाले पांच सालों में खुद को उसी रोल में नहीं देखना चाहती हूँ।"

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 05:44 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Bhabhi ji ghar par hain, Neha Pendse, Saumya Tandon, Anita Bhabhi

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Bhabhi ji ghar par hain

फोटो: India TV News

गोरी मेम ने कह दिया "भाभी जी घर हैं" शो को अलविदा, आखरी शूटिंग की पूरी

'गोरी मेम' के किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस 'सौम्या टंडन' ने, "भाभी जी घर पर हैं" शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए ये जानकारी दी। इन वीडियो में शो के कई किरदार उनके काम की तारीफ करते हुए नज़र आये। हालांकि उनके फैंस इस बात से बेहद निराश है। सूत्रों के अनुसार अभी तक उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना बाकी है। 

रवि, 23 अगस्त 2020 - 02:27 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Bhabhi ji ghar par hain, Saumya Tandon, &TV

Courtesy: Jagran