PM Modi

फोटो: Latestly

भगत सिंह की 116वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (28 सितंबर) स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।  मोदी ने एक्स पोस्ट किया, "शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारत की आजादी के लिए उनका बलिदान और अटूट समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। साहस के प्रतीक, वह हमेशा न्याय और स्वतंत्रता के लिए भारत की अथक लड़ाई का प्रतीक रहेंगे।" 

गुरु, 28 सितंबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhagat Singh, Birth Anniversary, PM Modi, pays tributes

Courtesy: Khabri Box

PM Modi

फोटो: The Indian Express

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दी जानकारी

आजादी का अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर 25 को मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। सितंबर 28 को शहीद भगत सिंह की जयंती से पूर्व पीएम मोदी का ये ऐलान शहीद को श्रद्धांजलि है। पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भी उनकी जयंती पर याद किया है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Mann Ki Baat, Bhagat Singh

Courtesy: AajTak News

Shiromani Akali dal

फोटो: Indian Express

शिरोमणि अकाली दल ने की स्वर्ण मंदिर से भगत सिंह की फोटो हटाने की मांग

शहीद भगत सिंह को आतंकवादी बताने वाले पंजाब के नेता और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान उनकी पार्टी ने अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल के केंद्रीय सिख म्यूजियम में मौजूद शहीद भगत सिंह की फोटो को हटाने की मांग की है। सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात की है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 07:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Golden Temple, Bhagat Singh, Shiromani Gurudwara Prabandhak Committee, Shiromani Akali Dal

Courtesy: News18

Bhagat Singh

फोटो: News18

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को कर रहा याद

हर वर्ष मार्च 23 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1931 में अंग्रेजों ने  तीन वीर सपूतों को फांसी पर चढ़ा दिया था। शहीद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर के जरिए इन वीरों को याद किया और इन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "वीर सपूतों को को कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका… read-more

बुध, 23 मार्च 2022 - 01:55 PM / by Anand Mishra

Tags: Bhagat Singh, shahid diwas, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi

Courtesy: Jansatta

Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev

फोटो: Free Press Journal

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का योगदान पुरस्कार से ऊपर: गृह मंत्रालय

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव किसी भी पुरस्कार या उपाधि के दर्जे से ऊपर है। ये जानकारी गृह मंत्रालय ने मार्च 15 को दी है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि तीनों स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और उनकी शहादत हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। सरकार और देश स्वतंत्रता संग्राम में उनके… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Bhagat Singh, Sukhdev Singh, rajguru, MHA, Union Home Ministry

Courtesy: News 18 Hindi

Arvind Kejriwal

फोटो: Financial Express

देशभक्ति कार्यक्रम के जरिए बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाएगी दिल्ली सरकार

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाए जाने की घोषणा की है। सरकार स्कूलों में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन सितंबर 27 पर देशभक्ति पाठ्यक्रम लॉन्च करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। इसलिए इस पाठ्यक्रम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाई जाएगी। अभिभावकों को भी छात्रों के साथ मिलकर इस पर चर्चा करनी होगी।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, Independence Day, Bhagat Singh, delhi schools

Courtesy: Aaj Tak News

Historic day

फोटो: Navbharat Times

मंगल पांडे की कुर्बानी सहित जानिए अप्रैल 8 का इतिहास

1857 में देश में आजादी की चिंगारी सुलगाने वाले मंगल पांडे को अप्रैल 8 के दिन फांसी दे दी गई थी। इसी दी साल 929 में भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली में बम फेंका था। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के रचयिता बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय का अप्रैल 8, 1894 में निधन हुआ था। साल 1973 में इसी दिन स्पेन के मशहूर चित्रकार पिकासो का निधन हुआ था और अप्रैल 8, 1950 में भारत औऱ पाकिस्तान में लियाकत-नेहरू समझौता… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 05:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, History, Bhagat Singh, Mangal Pandey, freedom fighter

Courtesy: Abp Live

Shaheed-Diwas-2021

फोटो: Dnaindia

शहीद दिवस: आजादी के दीवाने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन

भारत के तीनों क्रांतिकारियों, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में 'पब्लिक सेफ्टी' और 'ट्रेड डिस्प्यूट बिल' के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंकते हुए नारे लगाए थे। जिसके बाद इन पर मुकदमा चलाया गया और मार्च 23, 1931 की आधी रात को भारत के सपूतों को फांसी दे दी गई। देश की आजादी के लिए खुद को कुर्बान करने वाले इन महान क्रांतिकारियों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है और आज भी देश ने इनके बलिदान को नहीं भूला है।

मंगल, 23 मार्च 2021 - 03:15 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: shahid diwas, Bhagat Singh, rajguru, Sukhdev Singh, Tribute

Courtesy: India Tv