फोटो: Hindustan Times
पंजाब सरकार ने जारी की नई पुलिस भर्ती, 2500 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
पंजाब सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 2500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां निकाली है। ये नियुक्ति कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एसआई के पदों पर होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पुलिस विभाग में बिना रिश्वत और सिफारिश के आधार पर नई भर्ती करने जा रहे है। इस भर्ती के लिए अक्टूबर 14 से 16 तक परीक्षा का आयोजन होगा। भर्ती में सिर्फ मेरिट के आधार पर नियुक्तियां होंगी।
Tags: Bhagwant maan, Punjab Government, Punjab, recruitment
Courtesy: NDTV News
फोटो: Telegraph India
मान सरकार ने विश्वास मत किया साबित, 93वोट पक्ष में पड़े
पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने विश्वास मत साबित कर दिया है। सरकार के पक्ष में कुल 93 मत पड़े। पंजाब में कुल 113 विधानसभा सदस्य है। विधान सभा के स्पेशल सत्र में मान सरकार ने ये उपलब्धि हासिल की है। इस कार्यवाही से साथ ही ये सत्र भी अक्टूबर तीन को समाप्त हो गया है। हालांकि सदन में कांग्रेस में सरकार का विरोध भी किया। सत्र के दौरान मान ने ऑपरेशन लोटस पर भी निशाना साधा।
Tags: Punjab, Bhagwant maan, Punjab Government
Courtesy: ABP Live
फोटो: Arth Prakash
फास्ट-ट्रैक पर शुरू करें दिल्ली-अमृतसर-कटरा राजमार्ग निर्माण: सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण फास्ट-ट्रैक मोड पर शुरू करने का निर्देश जारी किया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत और स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा। मान ने कहा कि 254 किलोमीटर लंबे दिल्ली-कटरा राजमार्ग का… read-more
Tags: Bhagwant maan, public works department, dilli Amritsar katra national highway
Courtesy: Time TV
फोटो: ThePrint
भगवंत मान सरकार मंत्रिमंडल का करेगी विस्तार, इन मंत्रियों को मिल सकता है पद
पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार का पहला विस्तार जुलाई चार को किया जाएगा। शाम 5 बजे ये विस्तार होगा जिसमें कुल पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इन नए मंत्रियों के साथ कुल 15 मंत्री भगवंत मान कैबिनेट में हो जाएंगे। नए मंत्रिमंडल में डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, अनमोल गगन मान को शामिल किया जा सकता है।
Tags: Bhagwant Mann, Bhagwant maan, Cm bhagwant mann, Punjab Government
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Tribune India
अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम ने जालंधर से नई दिल्ली के लिए की लग्जरी बस सेवा की शुरुआत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर जालंधर से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा की शुरुआत की है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि दशकों से केवल निजी ट्रांसपोर्टरों ने ही इस मार्ग पर अपनी बसें चलाई हैं। जिसकी वजह से लोगों को मनमर्जी तरीके लूटा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकारी लग्जरी बस सेवा शुरू होने के बाद किराया 1000 से हटकर 600 रुपये होगा।
Tags: Arvind Kejriwal, Bhagwant maan, Punjab, Delhi
Courtesy: News18
फ़ोटो: Hindustan times
पंजाब: 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस, कई बड़े नाम शामिल
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रिव्यू मीटिंग के बाद एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। सरकार की माने तो पहले विचार किया गया था कि क्या ये वीआईपी लोगों को सुरक्षा की जरूरत है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई है उनमें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिंगर सिद्धू मूसेवाला, शिअद के वरिष्ठ नेता चरण जीत सिंह ढिल्लों व और कई दिग्गज नाम शामिल है।
Tags: Bhagwant maan, Punjab Government, security personnel
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Aajtak
केंद्र के नियम मानने पर सुनील जाखड़ ने दिया भगवंत मान का धन्यवाद
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए दिग्गज राजनेता सुनील जाखड़ ने केंद्र के नियम मानने पर भगवंत मान का धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा - भगवंत मान ने पंजाब में कम से कम समर्थन मूल्य पर मूंग की दाल की खरीद के लिए केंद्र सरकार की वचनबद्धता को स्वीकार किया है। इसीलिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं।" साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कम किए गए पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर भी धन्यवाद दिया है।
Tags: sunil jakhar, Bhagwant maan, Modi Government
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Outlook india
किसान आंदोलन को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया अनावश्यक
पंजाब में गिरते जल स्तर के चलते किसान यूनियनों ने आंदोलन करने की बात कही है जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनावश्यक करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। मान ने कहा कि मैं खुद एक किसान का बेटा हूं और मुझे अच्छी तरह पता है कि किसानों को कौन सी जरूरत है। बता दें कि पंजाब में डेयरी किसानों ने भी सरकार ने खिलाफ आंदोलन करने का एलान किया है।
Tags: Bhagwant maan, Kisan Andolan, Punjab
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Aajtak
मान सरकार ने किया हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान: पंजाब
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान किया है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान हुसैन लाल ने कहा, चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग सामूहिक रूप से योजना तैयार करेंगे, जिसे राज्य सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें, फिलहाल पंजाब में 12 मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें 4 सरकारी, 6 निजी, एक पीपीपी योजना के तहत और एक केंद्र द्वारा संचालित है।
Tags: Punjab Government, Medical College, Bhagwant maan
Courtesy: News18hindi
फोटो: Lankaimage
प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, सीएम भगवंत मान ने लिया फैसला : पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अब प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल किसी खास दुकान या व्यापारी से स्कूल ड्रेस व किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाएगा। अब अभिभावक अपनी सुविधा से किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे। मान के इस फैसले का देशभर में जमकर स्वागत किया जा रहा है।
Tags: Bhagwant maan, Punjab, Private Schools, Punjab Government
Courtesy: News18Hindi