Chandigarh Airport

फोटो: Jagran Images

शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम

हरियाणा और पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर सहमति जताई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अगस्त 20 को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने पर सहमति बन गई है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh international airport, named, shaheed bhagat singh, bhagwant man

Courtesy: Jagran News

Bhagwant Man

फोटो: India Today

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर करेंगे शादी, चंडीगढ़ में होगा शादी समारोह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 02:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: bhagwant man, CM, Punjab, Marriage, Chandigarh

Courtesy: News18

Bhagwant man

फ़ोटो: Mint

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का पंजाब सरकार बेहद सख्ती से पालन कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे, जिसके बाद सीएम मान ने यह कार्रवाई की। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: corruption, AAP, Punjab, bhagwant man

Courtesy: Zee News

Punjab Bhagwant Government Reduced Security Of 184 People

फोटो: Agniban

पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों समेत 184 लोगों की सुरक्षा वापस ली

भगवंत मान की पंजाब सरकार ने मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर पूर्व मंत्रियों, विधायकों और निजी सुरक्षा प्राप्त लोगों सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। जिन नेताओं की सुरक्षा हटा ली गई है उनमें पूर्व मंत्री बीबी जागीर कौर, मदन मोहन मित्तल, सुरजीत कुमार रखड़ा, सुच्चा सिंह छोटेपुर, जनमेजा सिंह सेखों, तोता सिंह और गुलजार सिंह रानिके शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के… read-more

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bhagwant man, punjab goverment, reduced security

Courtesy: TV9 Bharatvarsh