फोटो: India TV News
आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेगी आप; केजरीवाल, मान करेंगे नेतृत्व
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। खबरों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने से पहले दोनों नेताओं के अजमेरी गेट पर एक जनसभा को संबोधित करने की भी उम्मीद है। राजस्थान के लिए आप के प्रभारी विनय मिश्रा ने घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी 'तिरंगा यात्रा' के माध्यम से… read-more
Tags: Aam Aadmi Party, Tiranga Yatra, Jaipur, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Indian express
पंजाब: राज्यपाल की विधानसभा विशेष सत्र को हरी झंडी,भगवंत मान की मानी गई बात
पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा बुलाए जा रहे विधानसभा के दूसरे विशेष सत्र को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी विधायक व विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने ट्वीट कर दी है। बता दें की इससे पहले राज्यपाल ने पहले विशेष सत्र को रद्द कर दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने… read-more
Tags: Bhagwant Mann, Governer, session, Vidhansabha
Courtesy: NDTV
फोटो: Telegraph India
पंजाब में सत्र की अनुमति देने से पहले गवर्नर ने सत्र के संबंध में मांगी जानकारी
पंजाब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सितंबर 27 को विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिया था। वहीं इस सत्र को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधायी कार्यों की जानकारी मांगी है। राज्यपाल के इस कदम पर भगवंत मान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्यपाल ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगते है। उन्होंने कहाकि विधायी कार्य बीएसी और स्पीकर तय करते है।
Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann, Governor
Courtesy: AajTak News
फोटो: India TV News
सितंबर 27 को आप फिर से पंजाब विधानसभा सत्र आयोजित करेगी: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा करते हुए कहा कि, पंजाब में आप सरकार 27 सितंबर को पंजाब विधानसभा का एक और सत्र बुलाएगी। मान ने ट्वीट किया, "एक लोकतंत्र में, लोग बड़े होते हैं ... लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को काम नहीं करने देना... लोकतंत्र की हत्या है। आज बुलाई गई कैबिनेट बैठक में, यह तय किया गया था कि पंजाब विधानसभा का सत्र 27 सितंबर को फिर बुलाया जाएगा। इंकलाब जिंदाबाद!"
Tags: AAP, punjab assembly session, Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal, Cabinet Meeting
Courtesy: Jagran News
फोटो: Hindustan Times
सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान, सरकार पेश करेगी विश्वास मत
पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही विश्वास प्रस्ताव पारित करेगी, जिसके लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। ये ऐलान भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप के बीच किया है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को लालच देकर खरीदने के साथ बहुमत से चुनी सरकार को तोड़ने की कोशिश हो रही है।
Tags: BJP, AAP, Bhagwant Mann, Punjab
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Hindustan times
मशहूर कार निर्माता कंपनी BMW पंजाब में लगाएगी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
विश्व की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक बीएमडब्ल्यू अब पंजाब में अपना कारोबार फैलाने जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएमडब्ल्यू के मुख्यालय का दौरा किया था जहां सरकार और कंपनी के बीच पंजाब में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर सहमति बन गई है। भगवंत सरकार ने बीएमडब्ल्यू को इस बात का आश्वासन भी दिया है की वे कंपनी को पंजाब में किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होने देंगे।
Tags: BMW, Bhagwant Mann, Manufacturing Plants, auto parts
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Timesofindia
सिद्धू मुसेवाला के हत्यारों को शह दे रही है मान सरकार, मुसेवाला के परिवारजनों का आरोप
गोलीकांड में अपनी जान गंवाने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के परिवारजनों ने पंजाब की मान सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मृतक के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू व कुलदीप मूसा ने जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया पंजाब के मालिक नहीं हैं, वह गैंगस्टर हैं और सरकार की उनको पूरी शह मिली हुई है। बता दें कि हत्याकांड में गोल्डी बराड़ गैंग का ही नाम सामने आया था।
Tags: Siddhu moosewala, Bhagwant Mann, gangsters, saving
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Latestly
7th Pay Commission: टीचर्स डे विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग: भगवंत मान
शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापकों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा की है। मान ने कहा कि, पूरे राज्य में कालेजों व विश्वविद्यालयों में सालों से काम करने वाले शिक्षकों को यूजीसी के सातवें पे कमीशन के अनुरूप वेतन दिया जाएगा। यह वेतन आयोग अक्टूबर एक… read-more
Tags: Teachers Day, Bhagwant Mann, announces, college teachers, salary, 7th pay commission
Courtesy: Patrika News
फोटो: Divya Himachal
कांग्रेस और अकाली दल सपनों में जी रहा : भगवंत मान
कांग्रेस और अकाली दल पर हमलावर होते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोनों ही पार्टियां विधानसभा चुनावों में मिली हार को पचा नहीं पाए है। दोनों पार्टियां सपनों में जी रही है। उन्हें लग रहा है कि वो सत्ता में है। अकाली दल प्रमुख की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया है। लोगों ने याद दिलाया है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।
Tags: Bhagwant Mann, Punjab Chief Minister, Punjab CM, Punjab Government
Courtesy: news 18
फोटो: Dainik Tribune
हर बिल पर माफ की जाएगी 600 यूनिट बिजली: पंजाब सीएम
पंजाब सरकार द्वारा लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दिए जाने के फैसले को आज कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "हमने पंजाब के लोगों को एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। सरकार के इस फैसले को आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ की जाएगी।"
Tags: Punjab, Bhagwant Mann, announces, FREE ELECTRICITY
Courtesy: Jagran News