Bhagwant maan

फ़ोटो: Hindustan times

मशहूर कार निर्माता कंपनी BMW पंजाब में लगाएगी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

विश्व की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक बीएमडब्ल्यू अब पंजाब में अपना कारोबार फैलाने जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएमडब्ल्यू के मुख्यालय का दौरा किया था जहां सरकार और कंपनी के बीच पंजाब में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर सहमति बन गई है। भगवंत सरकार ने बीएमडब्ल्यू को इस बात का आश्वासन भी दिया है की वे कंपनी को पंजाब में किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होने देंगे।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 06:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BMW, Bhagwant Mann, Manufacturing Plants, auto parts

Courtesy: Punjab kesari

Siddhu moosewala

फ़ोटो: Timesofindia

सिद्धू मुसेवाला के हत्यारों को शह दे रही है मान सरकार, मुसेवाला के परिवारजनों का आरोप

गोलीकांड में अपनी जान गंवाने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के परिवारजनों ने पंजाब की मान सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मृतक के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू व कुलदीप मूसा ने जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया पंजाब के मालिक नहीं हैं, वह गैंगस्टर हैं और सरकार की उनको पूरी शह मिली हुई है। बता दें कि हत्याकांड में गोल्डी बराड़ गैंग का ही नाम सामने आया था।

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Siddhu moosewala, Bhagwant Mann, gangsters, saving

Courtesy: Amar ujala

Bhagwant Man

फोटो: Latestly

7th Pay Commission: टीचर्स डे विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग: भगवंत मान

शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापकों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा की है। मान ने कहा कि, पूरे राज्य में कालेजों व विश्वविद्यालयों में सालों से काम करने वाले शिक्षकों को यूजीसी के सातवें पे कमीशन के अनुरूप वेतन दिया जाएगा। यह वेतन आयोग अक्टूबर एक… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Teachers Day, Bhagwant Mann, announces, college teachers, salary, 7th pay commission

Courtesy: Patrika News

Bhagwant Mann

फोटो: Divya Himachal

कांग्रेस और अकाली दल सपनों में जी रहा : भगवंत मान

कांग्रेस और अकाली दल पर हमलावर होते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोनों ही पार्टियां विधानसभा चुनावों में मिली हार को पचा नहीं पाए है। दोनों पार्टियां सपनों में जी रही है। उन्हें लग रहा है कि वो सत्ता में है। अकाली दल प्रमुख की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया है। लोगों ने याद दिलाया है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 02:25 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab Chief Minister, Punjab CM, Punjab Government

Courtesy: news 18

Bhagwant Man

फोटो: Dainik Tribune

हर बिल पर माफ की जाएगी 600 यूनिट बिजली: पंजाब सीएम

पंजाब सरकार द्वारा लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दिए जाने के फैसले को आज कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "हमने पंजाब के लोगों को एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। सरकार के इस फैसले को आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ की जाएगी।"

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Bhagwant Mann, announces, FREE ELECTRICITY

Courtesy: Jagran News

Bhagwant Mann

फोटो: ThePrint

भगवंत मान सरकार मंत्रिमंडल का करेगी विस्तार, इन मंत्रियों को मिल सकता है पद

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार का पहला विस्तार जुलाई चार को किया जाएगा। शाम 5 बजे ये विस्तार होगा जिसमें कुल पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इन नए मंत्रियों के साथ कुल 15 मंत्री भगवंत मान कैबिनेट में हो जाएंगे। नए मंत्रिमंडल में डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा,  फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, अनमोल गगन मान को शामिल किया जा सकता है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Bhagwant maan, Cm bhagwant mann, Punjab Government

Courtesy: NDTV News

Bhagwant Man

फोटो: Wikimedia

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की काबुल में गुरुद्वारे पर हमले की निंदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जून 18 को काबुल में हुए एक गुरुद्वारे पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र से अफगानिस्तान की राजधानी में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सहायता देने की अपील की। भगवंत मान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा "काबुल में गुरुद्वारा करता परवान में हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। तत्काल सहायता का आग्रह करता हूं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए… read-more

शनि, 18 जून 2022 - 01:42 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Bhagwant Mann, condemns, Attack, Kabul

Education System In Himachal

फोटो: India TV News

हमीरपुर में लोगों को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ये दोनों नेता हमीरपुर में स्थानीय लोगों के साथ हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था पर टाउन हॉल बैठक करेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने जून 10 को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल शिक्षा संवाद के लिए आएंगे, जहां वह शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

शनि, 11 जून 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Himachal Pradesh, Education

Courtesy: Jagran News

bhagwant mann

फोटो: Hindustan Times

पंजाब के सीएम भगवंत मान को खाली करना होगा दिल्ली का बंगला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सांसद के तौर पर दिल्ली में मिले बंगले को खाली करना होगा। भगवंत मान मार्च में सांसद पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं मगर उन्होंने अबतक दिल्ली में आवंटित बंगला खाली नहीं किया है। इसके मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने अनधिकृत कब्जे को लेकर बेदखली की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं। हालांकि अबतक इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शुक्र, 27 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Cm bhagwant mann, loksabha

Courtesy: AajTak News

bhagwant mann

फोटो: DNA India

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, अब जेलों में नहीं होंगे वीआईपी सेल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार राज्य में वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए जेलों से वीआईपी सेल हटाने जा रही है। जेलों में कई बार मोबाइल फोन मिलने के बाद सरकार ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। राज्य की कई जेलों में सर्च ड्राइव भी चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि जेलों से संचालित होने वाले किसी भी काले कारोबार को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

शनि, 14 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab Government, Jail, vip culture

Courtesy: Zee News