Mulayam Singh Yadav

फ़ोटो: Zeenews.in

दिवंगत मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, सपा प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के दिग्गज नेता दिवंगत मुलायम सिंह यादव को अब भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिवंगत नेता को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। इस पत्र में सिंह ने लिखा-"धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेगा"।गौरतलब है की अक्टूबर 10 के दिन मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Letter, mulayam singh yadav, Bharat Ratna, President

Courtesy: News18hindi

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

फोटो: News 18

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की मनीष सिसोदिया को भारत रत्न देने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री बताया है। अगस्त 22 को गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख का हवाला देते हुए सिसोदिया को विश्व का बेहतरीन शिक्षा मंत्री बताया है। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया को शिक्षा में किए गए कार्य के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए। सिसोदिया के काम से प्रभावित होकर उन्होंने सिसोदिया को देश का शिक्षा मंत्री बनाए जाने की बात कही है।… read-more

सोम, 22 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Bharat Ratna

Courtesy: Zee News

Ratan Tata

फ़ोटो: Getty Images

ट्विटर पर रतन टाटा को भारत रत्न देने की हुई मांग, कहा- बंद करें ऐसे अभियान

टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के लिये ट्विटर पर चले 'भारत रत्न फॉर रत्न टाटा' ट्रेंड करने पर वह अब खुद सामने आये हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत के सुख व समृद्धि में योगदान कर सकने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं।"

शनि, 06 फ़रवरी 2021 - 04:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ratan Tata, Tweets, Twitter, Bharat Ratna

Courtesy: Aajtak news

Sunil Shetty-Bharat Ratna

फोटोः BW Disrupt

अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला भारत रत्न डॉक्टर अम्बेडकर अवार्ड

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को भारत रत्न डॉक्टर अम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड सुनील शेट्टी को कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं, पशु कल्याण और मुंबई के डब्बे वालो की काफी मदद करने कारण दिया गया। यह अवार्ड अभिनेता को मुंबई राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिया गया। अवार्ड मिलने पर अभिनेता ने कहा कि ऐसी चीज़े मत करो जिन पर ध्यान जाता है। लेकिन याद रखने वाली चीज़े कर दे और भूल जायें।  

रवि, 08 नवंबर 2020 - 12:44 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sunil Shetty, Bharat Ratna, Dr. Ambedkar Award

Courtesy: PATRIKA NEWS