delhi-bjp-vice-president

फोटो: Tv9 Bharatvarsh

दिल्ली: भाजपा नेता ने पार्क में फांसी लगाकर दी जान

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव 29 मार्च को शाम सुभाष नगर के झील वाले पार्क में ग्रिल से लटका हुआ मिला। पार्क में घूम रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि पार्क में किसी की लाश लटक रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पहचान जीएस बावा के तौर पर हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगल, 30 मार्च 2021 - 06:44 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bhartiya Janta Party, politician, GS Bawa, hang, deadbody

Courtesy: ABP Live

Protest

फ़ोटो: Dainiktribune

पंजाब: विधायक अरुण नारंग की पिटाई के विरोध में भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन

पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नारंग की किसानों द्वारा हुई पिटाई के विरोध में भाजपा के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किया जिसमें पहले उन्होंने सूबे के राज्यपाल वीपी बदनौर से मुलाकात की और फिर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शर्मा के साथ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 10:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhartiya Janta Party, Arun narang, Captain Amarinder Singh

Courtesy: Outlook hindi

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Economic times

पंचायत चुनाव में कोरोना के नाम पर रणनीति बना रही भाजपा: अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। यादव का कहना है कि चुनावों में अपने निजी फायदे को देखते हुए भाजपा कोरोना से जुड़ी रणनीति बना रही है। बंगाल में चुनाव जल्द होने हैं और पार्टी को सत्ता चाहिए, तो वहां कोरोना का खतरा ज़्यादा नहीं बताया जा रहा है। जबकि यूपी के पंचायत चुनाव में प्रशासन के हस्तक्षेप को कम करने के लिए यहां कोरोना के मामले बढ़ा कर… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Coronavirus, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Outlook hindi

saumendu-adhikari

फोटो: Performindia

बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु की गाड़ी पर हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने वाले शुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमले की बात सामने आई है। सौमेंदु अधिकारी ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमले के आरोप लगाए हैं। हमले के समय सौमेंदु अधिकारी कार में मौजूद नही थे। कथित तौर पर उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की खबर है। उन्होंने इस मामले में पुलिस ऑब्जर्वर को सूचित कर दिया है।

शनि, 27 मार्च 2021 - 08:11 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: West Bengal, Elections, TMC, Bhartiya Janta Party, Vidhansabha Election

Courtesy: Zee News

J P Nadda

फ़ोटो: Indiatv.in

डीएमके की वंशवादी राजनीति को खत्म करना चाहिए- जेपी नड्डा

तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मार्च 26 के दिन तिरुवयारु की जनता को संबोधित किया। यहां डीएमके परिवार की राजनीति खत्म करने की बात करते हुए नड्डा ने कहा कि हमें डीएमके-कांग्रेस के भ्रष्टाचार और नीतिगत पक्षाघात के दिनों को भी याद रखना होगा जिसमें 2 जी, 3 जी और 4 जी घोटालों का कुछ परिवार नेतृत्व करते रहें। नड्डा ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की जनता ने अब एनडीए को वापस चुनने का फैसला… read-more

शनि, 27 मार्च 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, Tamilnadu, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Aajtak News

Mamta banerjee

फ़ोटो: Indian Express

निर्वाचन आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है बीजेपी- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निर्वाचन आयोग के काम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। ममता का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर निर्वाचन आयोग द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य के सीनियर अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। साथ ही अपनी जीत का दावा करते हुए ममता ने कहा कि निर्वाचन आयोग अगर सभी अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दे तो भी टीएमसी की जीत को नहीं रोका जा सकता है।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 01:43 PM / by आकाश तिवारी

Tags: mamta banerjee, Election Commission, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Outlook Hindi News

Loudspeaker

फ़ोटो: DNA India

झारखंड: भाजपा नेता ने लाउडस्पीकर से अज़ान लगाने के खिलाफ दाखिल की याचिका

झारखंड के भारतीय जनता पार्टी नेता अनुरंजन अशोक ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है कि लाउडस्पीकर पर होने वाली अज़ान पर प्रतिबंध लगाया जाए। अशोक का कहना है कि लाउडस्पीकर पर होने वाली अज़ान से ध्वनि प्रदूषण होता है व दिन में पांच बार नियमों के विरुद्ध जाकर लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाता है। याचिका दाखिल करने के बाद अनुरंजन ने कहा है कि उनकी याचिका का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और यह ध्वनि प्रदूषण की आम समस्या से निपटने के लिए दाखिल की गई है।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 01:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhartiya Janta Party, Loudspeaker Ban, azaan, Jharkhand

Courtesy: Smart Hindustan

J P Nadda

फ़ोटो: Prabhat khabar

असम: भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

असम के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्च 23 के दिन पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार घोषणापत्र गुवाहाटी स्थित ताज विवांता होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी कर किया जाएगा। घोषणापत्र को लेकर भाजपा ने कहा, "यह घोषणापत्र असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में पीएम मोदी के दिशा-निर्देश में जारी विकास यात्रा में नये आयाम… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 10:16 AM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, Bhartiya Janta Party, Assam

Courtesy: Punjab kesari

B S yediyurappa

फ़ोटो: Aajtak

उत्तराखंड के बाद अब कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की उठ रही है मांग

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद अब भाजपा शाषित कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग उठ रही है। यह मांग राज्य में पार्टी आलाकमान के बीच ही चल रहें आपसी मतभेदों के बाद उठ रही है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की खिलाफ़  बोलने वाले विधायक बन्सगौड़ा पाटिल यत्नाल का कहना है कि आगामी चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा। वहीं, पार्टी के दूसरे नेता भी राज्य में इस प्रकार… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka CM, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Aajtak News

Bjp leader

फ़ोटो: Indian express

केरल के भाजपा प्रत्याशी ने जारी किया वीडियो, चुनाव ना लड़ने की कही बात

केरल के आगामी विधानसभा चुनाव में वायनाड में एसटी के लिए आरक्षित मननथावाड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी मणिकांतन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। दरअसल मणिकांतन ने मार्च 15 के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया जिसमें उन्होंने चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी उन नेताओं को मनाने में लगी है जो टिकट न मिलने पर बगावत पर उतर आए हैं। बता दें कि वायनाड कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट है।

मंगल, 16 मार्च 2021 - 10:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhartiya Janta Party, vayanad, Kerala

Courtesy: Live hindustan