Amit Shah

फोटो: Latestly

आज भोपाल में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शाह के अगस्त 21 की रात करीब 11 बजे भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में कनेक्टिविटी, बिजली, नदी के पानी के बंटवारे और आम हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Bhopal, central zonal council meeting, Amit Shah

Courtesy: Nai Duniya

School Closed

फोटो: News Nation

भारी बारिश के कारण आज बंद अगस्त 22 को बंद रहेंगे भोपाल के सभी स्कूल बंद

भोपाल के सभी स्कूल आज सोमवार, 22 अगस्त, 2022 को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आज के लिए स्कूल की छुट्टी की घोषणा की है। आदेश भोपाल के सभी स्कूलों के लिए लागू हैं, जिनमें सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त शामिल हैं। जिले में भारी बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी ने शनिवार को राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhopal, school holiday, declared, all schools

Courtesy: Navbharat Times

Anchal Kumar

फ़ोटो: Jagran News

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने मुफ्त में खिलाए 1,11,000 गोलगप्पे: एमपी

मध्यप्रदेश के भोपाल में बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाते हुए पिता ने लोगों को 1,11,000 गोलगप्पे खिलाए। भोपाल के रहने वाले अंचल कुमार का कहना है कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती है और यह जन्मदिन उनकी बेटी का पहला जन्मदिन है, इसलिए उन्होंने यह कार्य किया है। बता दें कि अंचल ने अगस्त 17 की दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे खिलाए जिसमें लोगों की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Bhopal, Daughters, birthday, Father, special treat

Courtesy: News18hindi

 HEAVY RAINFALL

फोटो: Navbharat Times

भोपाल में बंद किए गए स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी


मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और नर्मदापूरम में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। इन जगहों पर बने बांधों को भी खोलने का निर्देश जारी हुआ है। वहीं पानी निकलने के समय आसपास के लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। प्रदेश में आई भारी बारिश के कारण नदियां भी उफान पर है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 02:10 PM / by रितिका

Tags: Bhopal, rain, HEAVY RAINFALL, dams

Courtesy: ndtv

mirchi baba

फोटो: Raj Express

मिर्ची बाबा अरेस्ट पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट

भोपाल में मिर्ची बाबा उर्फ़ महंत वैराग्यानंद गिरी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसे बाबा ने भभूति खिलाई जिसे खाकर वो बेहोश हो गई। बाबा ने बेहोशी में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने होश में आने के बाद महिला अपराध शाखा से संपर्क किया। एफआईआर किए जाने के बाद बाबा ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Crime, crime against women, Bhopal

Courtesy: ABP Live

Pragya Thakur

फ़ोटो: NDTV

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नूपर शर्मा का किया समर्थन, कहा सच बोलना बगावत है तो हम भी हैं बागी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया है। प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "हमें भी तकलीफ होती है, साहब जब लोग हमारे देव को फव्बारा कहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं, जय सनातन जय हिंदुत्व। हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर का रिएक्शन कुछ देर बाद आया है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, Bhopal, Pragya Thakur, Nupur Sharma

Courtesy: Amar ujala

Shivraj Singh Chauhan

फोटो: Zee News

जल्द ही भोपाल की सड़कों पर ठेले के साथ नजर आएंगे एमपी के सीएम शिवराज चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही भोपाल की सड़कों पर एक ठेला चलाते हुए दिखाई देंगे। मुख्यमंत्री चौहान बचपन में कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरुकता फैलाने के अभियान की शुरुआत करते हुए आंगनबाडी केन्द्रों में नामांकित बच्चों के लिए ठेला लेकर बच्चों के लिए खिलौने इकठ्ठा करेंगे। उन्होंने इस विषय पर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा,"जल्द ही मैं भोपाल में आंगनबाडी… read-more

शनि, 21 मई 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhopal, Shivraj Singh Chouhan, hand cart, streets

Courtesy: News 18

Vande Bharat Express

फोटो: Wikipedia

भोपाल से दिल्ली के बीच अप्रैल में शुरू होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, कम समय में पहुंचाएगी दिल्ली

भारतीय रेलवे अब भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इस ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलाया जाएगा। इस ट्रेन को अप्रैल में शुरु किए जाने की संभावना है। अभी ट्रेन का टाइमटेबल तय किया जाना बाकी है। इस ट्रेन के कोच में यात्रियों को खुजराहो मंदिर की कलाकृतियां, भीमबैठिका के शैल चित्र की झलक दिखेगी। इस ट्रेन की शुरुआत से सफर काफी आरामदायक हो जाएगा।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 04:00 PM / by Apurva Verma

Tags: Vande Bharat Express, Delhi, IndianRailways, Bhopal

Courtesy: Patrika

Taj Mahal like Home

फोटो: India TV

पति ने पत्नी के लिए बनवाया ताज महल जैसा घर

भोपाल के रहने वाले आनंद चौकसे नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनवाया है। इस घर को बनाने में 3 साल का समय लगा है। इस घर का निर्माण करने के लिए अलग अलग राज्यों के कारीगरों ने अपना योगदान दिया है। घर के निर्माण से पहले आनंद और उनकी पत्नी ताजमहल को देखने गए थे। उसके बाद उन्होंने इंजीनियर से ताजमहल जैसा घर बनाने को कहा।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Taj Mahal, Bhopal, House, gift

Courtesy: NDTV Hindi

Shivraj Singh Chouhan

फोटो: Telegraph India

भोपाल और इंदौर में लागू होगी पुलिस आयुक्त प्रणाली

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जल्द ही पुलिस आयुक्त प्रणाली को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 21 को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर ढंग से काम कर रही है। हालांकि भोपाल और इंदौर में बढ़ती जनसंख्या और महानगरों में विस्तार के कारण पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाएगी। इससे आने वाली समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटा जा सकेगा। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bhopal, indore, Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: Twitter