Bhupendra Yadav

फोटो: News On Air

कोरोना के चलते नौकरी गंवाने वाले राज्य बीमा निगम के सदस्य को मिलेगा तीन माह का वेतन

कोरोना काल में नौकरी गंवा बैठे राज्य बीमा निगम (ESIC) के सदस्यों को केंद्र सरकार द्वारा तीन माह का वेतन दिए जाने का फैसला लिया गया है। कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले ESIC के सदस्यों के परिवार वालों को आजीवन वित्तीय मदद देने का फैसला भी लिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सितंबर एक को यह जानकारी दी है। उन्होंने जल्द ही नए श्रम कानून को लागू करने की बात कही है।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Bhupendra yadav, ministry of labour and employment, Coronavirus Pandemic, financial support

Courtesy: Jagran

Smog tower

फोटोः Times of India

भूपेंद्र यादव ने की दूसरे स्मॉग टावर की पहल

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्मॉग टावर का आरंभ किया है। इससे पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में पहला स्मॉग टावर का आरंभ किया गया था। स्वच्छ वायु के दूसरे अंतरराष्ट्रीय दिवस के आयोजन में भूपेंद्र यादव ने नागरिकों को कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और गंभीरतापूर्वक से योगदान देने का आवेदन किया है। 

बुध, 08 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bhupendra yadav, Delhi, anand vihar, Smog tower

Bhupendra yadav

फ़ोटो: Getty images

भाजपा के बिहार प्रभारी ने किया मकर संक्रांति के बाद राजद में बंटवारा होने का दावा

राजद व भाजपा के बीच गर्म हुई सियासत को एक और बड़े बयान का साथ मिल गया है क्योंकि बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद राजद में फूट पड़ जाएगी व पार्टी बिखर जाएगी। वहीं, भाजपा के इस दावे पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा है कि कहीं ऐसा न हो कि राज्य सरकार गिर जाए। दरअसल भूपेंद्र यादव ने कहा- "आरजेडी में लालू के परिवारवाद से नेताओं में बौखलाहट है। संक्रांति के बाद उनकी पार्टी टूट से नहीं बच पाएगी।"

सोम, 11 जनवरी 2021 - 12:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra yadav, Bihar Government, RJD, Nepotism, BJP Leader, tejasvi yadav

Courtesy: Aajtak news

Rcp singh and bhupendra yadav

फ़ोटो: Getty images

आरसीपी सिंह व भूपेंद्र यादव की बैठक, नीतीश मंत्रिमंडल में हो सकता है विस्तार

बिहार की एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें लगातार लगाई जा रही है और अब जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह व भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की बैठक ने इन अटकलों को और विश्वास दे दिया है। इस बैठक में बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मौजूद थे और अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 14 के दिन मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है।

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 10:22 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra yadav, RCP Singh, sanjay jaiswal, Bihar Government

Courtesy: Aajtak news

Bhupendra yadav

फ़ोटो: Getty images

चिराग पासवान ने एनडीए को धोखा दिया है- भूपेंद्र यादव

बिहार भाजपा प्रभारी व पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने मतदान के नतीजों के पश्चात एलजेपी नेता चिराग पासवान पर निशाना साधा है व उन्हें वोटकटवा बताया है। यादव ने चिराग के एनडीए में होने पर भी सवाल उठाए है और कहा है कि वो एनडीए में कहां हैं, उन्होंने तो एनडीए को धोखा दिया है। वहीं,भाजपा के कामों की तारीफ करते हुए यादव ने कहा है कि जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आत्मनिर्भर भारत को जाता है और जनता को एनडीए में विश्वास है।

गुरु, 12 नवंबर 2020 - 12:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra yadav, BJP, Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan

Courtesy: Aajtak news