Bhuvneshwar kumar

फोटो: myKhel

भुवनेश्वर कुमार का कमाल, टी20 में हासिल किया खास मुकाम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड हासिल किया। ये लगातार दूसरा मौका है जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भुवनेश्वर ने मैन ऑफ द सीरीज का खिलात हासिल किया है। ऐसा करने वाले भुवनेश्वर पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में खेली गई सीरीज में भी भुवनेश्वर मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

सोम, 20 जून 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: bhuvneshwar kumar, South Africa, india cricket, t20 series

Courtesy: Zee News

Bhuvneshwar Kumar

फोटो: NDTV Sports

भुवनेश्वर ने पंजाब के खिलाफ मैच में किया कमाल, बनाए दो रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के धुआंदार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के इतिहास में 150 विकेट हासिल किए हैं। ये उपलब्धि हासिल करने वाले भुवनेश्वर पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर सातवें ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उनके नाम आईपीएल पॉवरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने का भी रिकॉर्ड हो गया है। एक ही मैच में दो उपलब्धियां हासिल हुई है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: bhuvneshwar kumar, IPL, cricket ipl, SRH

Courtesy: Zee News

Bhuvaneshvar kumar praised dhoni in sri lanka

फ़ोटो: The Quint

भुवनेश्वर कुमार ने धोनी की तारीफ करते हुए बताया बेहतरीन इंसान

भारत के बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने श्रीलंका दौरे पर जाते ही धोनी की तारीफ में क़सीदे पढ़ डाले। भुवनेश्वर ने कहा कि धोनी खिलाड़ी और कप्तान कैसे रहे हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन वो इंसान भी लाजवाब थे। वो हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते हैं। अगर आप किसी से भी धोनी के बारे में पूछेंगे, वो आपसे यही कहेगा। वो हमेशा सभी को सही राय और निर्देश देते हैं।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, bhuvneshwar kumar, Sri Lanka, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Bhuvneshwar Kumar

फोटो: TOI

भारत को खल रही स्विंग मास्टर भुवनेश्वर की कमी: आकाश चोपड़ा

साउथहैम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारत को स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार की कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं, साउथहैम्पटन की पिच और मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है, कि यदि भुवी होते तो इन परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाया जा सकता था।

बुध, 23 जून 2021 - 10:02 AM / by अमन शुक्ला

Tags: ICC WTC Final 2021, bhuvneshwar kumar, Cricket, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Bhuvneshwar Kumar

फोटो: India Tv

स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरणपाल सिंह का अपने निवास स्थान पर 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से उन्हें लिवर संबंधी समस्याएं थी, जिसका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। बीते दिनों उनकी हालत काफी खराब हुई जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भी रखा गया। बता दें, इंग्लैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार का चयन नहीं हुआ जिस कारण वो घर पर अपने परिवार के साथ ही हैं।

शुक्र, 21 मई 2021 - 09:01 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Indian Fast Bowler, bhuvneshwar kumar, Father, Indian Cricketer

Courtesy: Livehindustan