Siddharth Shukla

फोटो: TV9 Bhratvarsh

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मुंबई में निधन हो गया है। कूपर अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस 13 के विजेता और सीरियल बालिका वधू के लिए जाना जाता है। परिवार में अब उनकी मां और दो बहनें है। 

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: siddharth shukla, Bigg Boss 13, Bollywood, Entertainment

Courtesy: Zee News HINDI

Siddharth Shukla

फोटो: The Legitimate

सिद्धार्थ शुक्ला बने मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020

टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला लगातार दूसरे साल टीवी पर 'द टाइम्स' के मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 बन गए हैं। ऑनलाइन वोटिंग और जूरी के वोटों के आधार पर उन्हें यह उपाधि दी गई है। एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और दिल से लोगों का धन्यवाद दिया। सिद्धार्थ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो इस लिस्ट में परमानेंट बने रहना चाहते हैं।

शुक्र, 11 जून 2021 - 04:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: siddharth shukla, Bigg Boss 13, most desirable man, TV actor

Courtesy: News18

hindustani bhau arrested

फोटो: The Hindu Times

परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हिंदुस्तानी भाऊ पुलिस हिरासत में

हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन और धारा 144 का नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। विकास मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में कोरोना महामारी के दौरान बोर्ड परीक्षा रद्द करने और स्कूल फीस माफ करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। अपने बेबाक बोलने के अंदाज की वजह से विकास अक्सर सोशल-मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैें। विकास बहु-चर्चित बिगबॉस के सीजन 13 का हिस्सा भी रह चुके हैं।

रवि, 09 मई 2021 - 02:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Vikas Pathak, Hindustani Bhau, Bigg Boss 13, School Fees

Courtesy: Dainik Bhaskar

Himanshi-Kangana

फोटो: SpotboyE

कंगना रनौत ने किया फार्मर्स प्रोटेस्ट को लेकर ट्वीट, हिमांशी खुराना ने जताई अपनी नाराज़गी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश में फार्मर्स बिल के विरोध में किसानों द्वारा प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया था।  उन्होंने लिखा था, ''शर्म आनी चाहिए। किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है।'' जिसके बाद बिग बॉस सीजन 13 में कंटेस्टेंट रह चुकी … read-more

सोम, 30 नवंबर 2020 - 07:12 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Kangana Ranaut, Bigg Boss 13, Farmers Protest, himanshi khurana

Courtesy: JAGRAN NEWS