Nitish Kumar

फोटो: ABP

नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने अगस्त 10 को राजभव न में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि सात वर्षों के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है जो राज्य की राजनीति में रिकॉर्ड है। नीतीश कुमार ने कहा कि पुराने लोग साथ आए है। बता दें कि नीतीश कुमार ने अगस्त नौ को एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ते हुए इस्तीफा दिया था।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, Bihar Chief Minister, Bihar Government

Courtesy: Zee News

Nitish Kumar

फोटो: samastiputtown

बिहार में शपथ ग्रहण के बाद होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक

बिहार में नीतीश कुमार ने अगस्त 10 को 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ तेजस्वी यादव ने ली है। माना जा रहा है कि नई सरकार बनने के बाद शाम को नीतीश कैबिनेट की नई बैठक का आयोजन हो सकता है। इस बैठक में विधानसभा सत्र बुलाए जाने के निर्देश दिए जा सकते है। इसके अलावा बैठक में मंत्रिमंडल और विभाग बंटवारे पर भी चर्चा की जाएगी, जिसपर सभी की निगाहें टिकी है।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, Cabinet Meeting, Bihar Chief Minister

Courtesy: news 18