फोटो: PardaPhash
बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका
बिहार में महागठबंधन की सरकार ने अगस्त 24 को 160 मतों के साथ विश्वास मत में जीत दर्ज की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इस सत्र का बहिष्कार भी किया। विश्वास मत जीतने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी इच्छा सीएम बनने की नहीं थी मगर भाजपा ने इसका दबाव बनाया था।
Tags: Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Government
Courtesy: AajTak News
फोटो: Telegraph India
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया फैसला, अब होगी जातिगत जनगणना
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में भाजपा समेत सभी दलों ने जातिगत जनगणना किए जाने को मंदूरी दी है। आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना की जाएगी। राज्य कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा था कि जातिगत जनगणना का बिहार विधानसभा में पारित प्रस्ताव को भी पार्टी ने समर्थन दिया था। भाजपा कभी इसके विरोध में नहीं थी।
Tags: Bihar, Bihar Government, Bihar CM Nitish Kumar, population
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Indian Express
नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री मुकेश सहनी हुए बर्खास्त, नीतीश की सिफ़ारिश पर हुई कार्यवाही
विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यपाल से शिकायत के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक नीतीश की सहयोगी पार्टी भाजपा सहनी से नाराज़ चल रही है जिसके चलते उन पर यह कार्यवाही की गई है। वहीं अपनी बर्खास्तगी पर सहनी ने रोष जताया है और कहा है की जब तक हम साथ थे तब तक राम थे और अब रावण हो गए है।
Tags: Mukesh sahni, Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Government
Courtesy: Tv9hindi
फोटो: Hindustan Times
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विट करते हुए कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमित होते ही खुद को चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। बताया जा रहा है कि सीएम सुबह एंटीजन टेस्ट में निगेटिव थे। उसी समय आरटीपीसीर जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद… read-more
Tags: Bihar CM Nitish Kumar, Covid-19, corona positive, CMO Bihar
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Hindustan
बच्चे को इलाज के लिए चाहिए 16 करोड़ रूपये का इंजेक्शन
बिहार के रहने वाले स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित 10 महीने के अयांश नाम के बच्चे को 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की ज़रूरत है। क्राउड फंडिंग के जरिए 6.25 करोड़ रुपये जुटाए गए है, मगर बाकी राशि का इंतजाम नहीं हो सका है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए परिवार कई दिनों से चक्कर लगा रहा है। बच्चे के पिता आलोक सिंह के मुताबिक जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद है।
Tags: Bihar, Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Rare Disease
Courtesy: Aaj Tak News