फोटो: India TV News
बिहार सरकार ने 81,000 अयोग्य किसानों से पीएम-किसान लाभ वापस करने को कहा
बिहार में 81,000 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के लिए अयोग्य माना गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन किसानों को आयकर भुगतान और अन्य कारणों से योजना के लिए अयोग्य पाया गया। बिहार सरकार ने अयोग्य किसानो को पीएम-किसान लाभ वापस करने को कहा है। पीएम-किसान योजना एक केंद्र सरकार का कार्यक्रम है जो पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की तीन समान किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
Tags: Bihar Government, 81000 farmers, Return, ineligible pm kisan benefits
Courtesy: Business Standard
फोटो: ETV Bharat
शिक्षकों के आंदोलन की धमकी के बाद बिहार सरकार ने वापस लिया छुट्टियां कम करने का आदेश
भारी आक्रोश के बाद बिहार सरकार ने सितंबर 4 को सितंबर से दिसंबर तक संशोधित छुट्टियों की सूची वापस ले ली। यह बड़ा घटनाक्रम तब हुआ जब कई शिक्षक संघों ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने की धमकी दी। बिहार सरकार के खिलाफ हमले तेज करते हुए भाजपा ने दावा किया था कि राज्य सरकार द्वारा त्योहार की छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 करने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
Tags: Bihar Government, withdraws, list of revised holidays
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: India TV
बड़े नौकरशाही फेरबदल में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला: बिहार
एक बड़े नौकरशाही फेरबदल में, बिहार सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और प्रमुख सचिव सहित 15 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जून 7 की शाम जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) का प्रभार संभाल रहे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद का तबादला जल संसाधन विभाग में कर दिया गया है।
Tags: Bihar Government, shuffles, senior ias officers
Courtesy: Lokmat News
फोटो: India TV News
मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को 'रमजान' के महीने में जल्दी जाने की अनुमति: बिहार
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मार्च 17 को कहा कि बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है। सर्कुलर के मुताबिक, सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रमज़ान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से… read-more
Tags: Bihar Government, muslim staffers, allows, ramzan 2023
Courtesy: Aajtak News
फोटो: PardaPhash
बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका
बिहार में महागठबंधन की सरकार ने अगस्त 24 को 160 मतों के साथ विश्वास मत में जीत दर्ज की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इस सत्र का बहिष्कार भी किया। विश्वास मत जीतने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी इच्छा सीएम बनने की नहीं थी मगर भाजपा ने इसका दबाव बनाया था।
Tags: Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Government
Courtesy: AajTak News
फोटो: Hindustan Times
सुशील मोदी ने की बिहार के कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
किडनैपिंग मामले में अभियुक्त बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर नया बवाल छिड़ गया है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। सुशील मोदी ने कहा कि किडनैपिंग के मामले में कार्तिकेय के खिलाफ वारंट भी निकला हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर वारंट है उसे सरंडर करना चाहिए। पटना हाईकोर्ट से भी उनकी एंटीसिपेटरी बेल को रिजेक्ट किया जा चुका है।
Tags: Sushil modi, Bihar, Bihar Politics, Bihar Government
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Ndtv
गृह विभाग भी संभालेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी को मिला स्वास्थ विभाग
बिहार में महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में ही अब गृह मंत्रालय रहेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने अलग अलग विभागों के मंत्री पद की शपथ ली है।
Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Bihar Cabinet, tejasvi yadav
Courtesy: Punjab kesari
फोटो: TV9 Bharatvarsh
बिहार में अगस्त 16 को कैबिनेट विस्तार संभव
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार का कैबिनेट विस्तार अगस्त 16 को किया जा सकता है। नई सरकार में मंत्रीपद के बंटवारे पर तेजस्वी और नीतीश में सहमति बन गई है, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार होगा। हाल ही में तेजस्वी यादव दिल्ली गए थे जहां उन्होंने सहयोगी दलों से मुलाकात की और सहमति बनाकर नीतीश से बात की है। तेजस्वी ने भी कहा कि मंत्रिपद को लेकर उम्मीदवारों का चयन और फैसला हो गया है।
Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Tejaswi Yadav
Courtesy: AajTak
फोटो: Latestly
बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी जेड प्लस सुरक्षा
बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 'जेड प्लस' सुरक्षा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र अगस्त 11 को जारी किया गया था। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कमांडो राजद नेता की सुरक्षा में शामिल होंगे। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजे गए सर्कुलर के मुताबिक “तेजस्वी यादव को Z- प्लस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय राज्य सुरक्षा समिति द्वारा लिया गया है… read-more
Tags: Bihar Government, z plus security, Tejashwi Yadav, Deputy Chief Minister
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: ABP
नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार ने अगस्त 10 को राजभव न में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि सात वर्षों के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है जो राज्य की राजनीति में रिकॉर्ड है। नीतीश कुमार ने कहा कि पुराने लोग साथ आए है। बता दें कि नीतीश कुमार ने अगस्त नौ को एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ते हुए इस्तीफा दिया था।
Tags: Nitish Kumar, Bihar Chief Minister, Bihar Government
Courtesy: Zee News