Amit Shah Rally in Bihar

फोटो: Hindustan Times

अमित शाह ने नीतीश और लालू यादव पर पूर्णिया में साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सितंबर 23 को बिहार के पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएण बनने के लिए नीतीश ने पीठ में छूरा भोंक कर आरजेडी और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नई सरकार के गठन के बाद से यहां डर का मौहाल है। उन्होने कहा कि बिहार की भूमि परिवर्तन का केंद्र रही है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Bihar news, Rally

Courtesy: Zee News

begusarai shooting case

फोटो: The Economic Times

बेगूसराय में शूटर्स मामले में सात पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

बिहार के बेगूसराय में शूटर्स द्वारा गोलियां चलाए जाने के मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस ने मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जगह जगह छापेमारी कर रही है। बता दें कि आरोपियों द्वारा गोली चलाए जाने के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मामले पर राजद और बीजेपी भी आमने सामने हो गई है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Bihar news, Begusarai, Shooting

Courtesy: ABP Live

sun watch

फोटो: NCR News

सूर्य की किरणों से चलने वाली घड़ी पर चोरों ने किया हाथ साफ

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में बनी ब्रिटिश काल में 1871 ईस्वी में बनी ऐतिहासिक धूप घड़ी यानी सन वॉच के धातु से बने ब्लेड चोरों ने चुरा लिए है। ये घड़ी जिस जगह स्थापित है, वहां कई पुलिस अधिकारियों के घर है। फिर भी चोरों के बुलंद हौसलों ने ऐतिहासिक घड़ी को नुकसान पहुंचा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Bihar, Bihar news, Crime, Theft

Courtesy: News 18 Hindi

Teen Age Boy Died

फोटोः Dainik Jagran

जिउतिया के अवसर पर पानी में डूबने से एक किशोर की मौत

बिहार के कैमूर जिले के महरो खुर्द गांव में सितंबर 29 को 17 वर्ष के किशोर विकास कुमार की गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। किशोर अपनी माता के साथ जिउतिया के अवसर पर नदी में नहाने गया था। मृतक की लाश सितंबर 30 की सुबह को ग्रामीणों को पानी में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: teen age boy, drowning in water, jitiya, Bihar news

Courtesy: abp news

road accident

फोटोः Dainik Jagran

अररिया सड़क दुर्घटना में हुई पांच युवकों की मौत: बिहार

बिहार के अररिया में सितंबर 21 की सुबह को पलासी थाना क्षेत्र के डाला मोड़ के पास एक गाड़ी सड़क के किनारे एक गड्ढे में गिर गई। इसमें 25 से 35 वर्ष के बीच के पांच युवकों की मृत्यु हो गई। अनंत मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापस लौटते समय यह घटना हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतकों को अररिया भेजा है, पुलिस की जांच अभी जारी है। 

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 07:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: accident, araria, Bihar news

Bihar Bank

फोटोः Dainik Bhaskar

वृद्ध के बैंक खाते में आई 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि: बिहार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध जिसका नाम राम बहादुर शाह है उसके बैंक खाते में अचानक से 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि आई है। वृद्ध निजी सीएसपी संचालक के पास अपनी वृद्धा पेंशन की धनराशि की जांच करवाने गया था। सीएसपी संचालक वृद्ध के बैंक खाते में इतनी धनराशि देख कर आश्चर्यचकित हो गया। यह बात खुद राम बहादुर शाह ने मीडियाकर्मी को बतायी।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 08:50 AM / by Surbhi Shaw

Tags: pension, old man, bank account, CSP, Bihar news