Earthquake

फोटो: Latestly

राजस्थान के बीकानेर में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, राजस्थान के बीकानेर में 6 जून को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप 6 जून की देर रात 11:36 बजे आया, जबकि आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक भूकंप से संबंधित किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 685 किलोमीटर पश्चिम में था, जबकि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में… read-more

बुध, 07 जून 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Bikaner, Earthquake, magntitude

Courtesy: News 18

Earthquack

फोटो: Latestly

राजस्थान के बीकानेर में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार आ रहे भूकंप के बीच आज सुबह राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप सुबह 2 बजकर 16 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर दूर पश्चिम में था। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई… read-more

रवि, 26 मार्च 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Bikaner, Earthquake, ricter scale, national earthquake science center

Courtesy: Navbharat Times

Beekaner

फोटो: News On Air

आज बीकानेर, राजस्थान का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 3.25 बजे विशेष विमान से 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में हिस्सा लेने बीकानेर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति शाम 4 बजे स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की शुरुआत करेंगी। इसके अलावा मुरमू देशभर के अलग-अलग सात जोन के बने आंगनों का अवलोकन भी करेंगी। शाम 5.50 बजे वापस राष्ट्रपति मुरमू वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति दौरे के मद्देनज़र डॉ. करणी… read-more

सोम, 27 फ़रवरी 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: 14th Rashtriya Sanskriti Mahotsav, Dr. Karni Singh Stadium, President Draupadi Murmu, Bikaner

Courtesy: Patrika News

Draupdi Murmu

फोटो: Punjab Kesari

फरवरी 25 से राजस्थान के बीकानेर में होगा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा बीकानेर के कर्णी सिंह स्टेडियम में फरवरी 25 से मार्च 5 तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर, उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने कहा कि नौ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत भर के कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इस महोत्स्व में बालू मूर्तिकला के अलावा शिल्पकला और अन्य कलाएं भी प्रदर्शित की… read-more

सोम, 20 फ़रवरी 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Bikaner, culture festival, draupadi murmu

Courtesy: Dainik Bhaskar

Weather Forecast

फोटो: The India Rise

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, अप्रैल 17 को बीकानेर में 44 डिग्री पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल 17 को राजस्थान के पश्चिमी और पूर्व के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चली। इसके अलावा कुछ इलाकों में हलकी बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले 48 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश, ओले गिर सकते हैं। विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। रविवार को बीकानेर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, heatwave, Bikaner

Courtesy: Navbharat Times

Bird House

फोटो: India Rag

एक साथ रहेंगे 1100 पक्षी, बनाया गया 11 मंजिला शानदार टॉवर: राजस्थान

राजस्थान के बीकानेर में पीसा की मीनार की तरह दिखने वाला एक टॉवर बनाया गया है जिसमें कोई इंसान नहीं बल्कि पक्षी रहेंगे। 11 मंजिला इस टॉवर में 1100 पक्षी आराम से रह सकते है। आईएएस अवनीश शरन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। दरअसल ये फोटो इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि आजकल जिस तरह पेड़ पौधों को काटा जा रहा है, ऐसे में पक्षियों के लिए इमारत बनवाने का आइडिया लोगों को यूनिक लगा है।… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Bikaner, Rajasthan, Birds, Leaning Tower of Pisa

Courtesy: TV9Hindi

Thar Desert

फोटो: istock

आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है राजस्थान

मार्च 30 सन 1950 को जोधपुर,जयपुर,बीकानेर और जैसलमेर जैसे छोटे रजवाड़ों को जोड़कर एक अलग राज्य के रूप में राजस्थान भारत के नक्शे पर आया था। इसलिए हर वर्ष इसी दिन राजस्थान अपना स्थापना दिवस लोगों को जागरूक करने और अपने ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए करता है। इतिहास में राजस्थान कई महत्तपूर्ण साम्राज्यों का केंद्र रहा है। थार रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान में ही पड़ता है। इसकी सीमा पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी मिलती है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 04:35 PM / by Anand Mishra

Tags: Rajasthan, Thar Desert, Statehood day, Bikaner

Courtesy: Prabhat Khabar

Train Accident

फोटो: The Times of India

पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरी ट्रेन की बोगियां, 6 की मौत 45 घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जनवरी 13 को राजस्थान से गुवाहाटी जा रही बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 12 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत और 45 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। जो 12 बोगियां पलटीं उसमें करीब 1,053 यात्री सवार थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में मारे गए लोगों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। 

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 09:35 AM / by अजहर फारूक

Tags: West Bengal, Rajasthan, Bikaner, Guwahati

Courtesy: Aaj Tak

diesel scam

फोटो: google

डीज़ल स्केम करने वालों का हुआ खुलासा

राजस्थान के बीकानेर जिले से डीज़ल स्केम का बडा मामला सामने आया है। जानकारी का मुताबिक यहां नकली डीज़ल बनाया जा रहा था, यहां से 9170 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने 10 आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। अवैध डीज़ल की कार्रवाई एसपी की स्पेशल 4 टीमों (डीएसटी) द्वारा की गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

सोम, 30 नवंबर 2020 - 12:02 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: डीजल पेट्रोल डीलरशिप ऑटोमोबाइल ईंधन, Diesel, Rajasthan Government, Bikaner

Courtesy: dainik bhaskar