Lalu Prasad Yadav

फोटो: Telegraph India

जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर आएगी लालू प्रसाद यादव की बायोपिक

राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव सबसे लोकप्रिय भारतीय राजनेताओं में से एक हैं। बिहार और झारखंड की राजनीति में प्रमुख रूप से सक्रिय रहने के बावजूद, उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोरीं। अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म बन रही है। लालू के जीवन पर आधारित एक फिल्म ''वास्तव में बन रही है'' और ''इस पर पिछले 5-6 महीनों से काम चल रहा है।''

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, biopic, Silver Screen

Courtesy: ABP News

Anushka Sharma

फोटो: National Herald

अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन वर्षों बाद वर्क फ्रंट पर लौटते हुए फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शुटिंग शुरू की है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनुष्का ने क्लैपबोर्ड का फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो काम पर लौट आई है। बता दें कि फिल्म में अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं जो उनकी बायोपिक है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने कैरेक्टर में ढलने के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।

सोम, 20 जून 2022 - 11:25 AM / by रितिका

Tags: JHULAN GOSWAMI, Anushka Sharma, Bollywood, biopic

Courtesy: AajTak News

Film Major release Date

फोटो: India TV News

मई 27 को रिलीज होगी 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप की कहानी पर बनी फिल्म ‘मेजर’

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। यह फिल्म मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन जिंदगी पर बनाई गयी है। फिल्म मेजर में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार अदिवि शेष ने निभाया है। फिल्म मई 27 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बात की जानकारी फरवरी चार को अदिवी शेष ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के… read-more

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Adivi Sesh, film mejor, biopic, Release Date

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kapil Sharma

फोटो: India News

कपिल शर्मा की बायोपिक "फनकार" में देखने मिलेगी कॉमेडियन की अनदेखी जर्नी

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विट शेयर कर बताया कि कपिल शर्मा की बायोपिक का निर्देशन फुकरे' के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा करने जा रहे हैं। कपिल की बायोपिक का नाम 'फनकार' होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की इस बायोपिक को निर्माता महावीर जैन और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बनाया जाएगा। कपिल की बायोपिक में… read-more

शनि, 15 जनवरी 2022 - 02:25 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Comedian, biopic, announced, Kapil Sharma

Courtesy: Zee News

Kapil Sharma

फोटो: The Indian Express

लाफिंग स्टार कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान

बॉलीवुड के मशहूर कॉमिडियन कपील शर्मा की जिंदगी के कई पहलुओं को अब दर्शक स्क्रीन पर उनकी बायोपिक में देख पाएंगे। कपिल शर्मा की बायोपिक "फनकार" का ऐलान जनवरी 14 को किया गया है। इस फिल्म में उनकी जर्नी दिखाई जाएगी, जिसमें कपील के जीवन के कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को मृगदीप लाम्बा डायरेक्ट करेंगे। इसका प्रोडक्शन महावीर जैन और लायका प्रोडक्शन्स मिलकर करेंगे। 

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Kapil Sharma, biopic, Bollywood

Courtesy: ABP Live

Anushka Sharma and Jhulan Goswami

फोटो: Bollywood Hungama

झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली थी, मगर प्रेग्नेंसी के बाद फिल्म के लिए होने वाली हार्ड ट्रेनिंग के कारण उनकी जगह त्रिप्ती डिमरी को फाइनल किया गया है। अनुष्का अब इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स इंडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। शुरुआत में ये फिल्म सिनेमा थियेटरों में रिलीज होने वाली थी, मगर अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: JHULAN GOSWAMI, Anushka Sharma, biopic, Netflix

Courtesy: Aaj tak news

Saurav Ganguly

फोटो: Times of India

जल्द ही सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, लव रंजन करेंगे निर्देशन

एक क्रिकेटर, सफल कप्तान और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जीवन पर जल्द ही बायोपिक बनेगी। सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी शानदार फिल्म का निर्माण कर चुके लव फिल्म्स द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। फिल्म के बारे में लव फिल्म ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वहीं सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर फैंस के साथ ये खबर साझा की।… read-more

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Saurav Ganguly, Luv Ranjan, biopic, BCCI

Courtesy: Aajtak news

Thalaivi/Kangana Ranaut

फोटो: India TV

रिलीज हुआ फिल्म 'थलाइवी' के गाने "नैन बांधे नैन से जो" का टीजर

जल्द ही रिलीज होने वाली कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ के गाने का टीजर सितंबर 3 को रिलीज हो चुका है। इस गाने में कंगना भरतनाट्यम करते हुए नजर आ रही हैं। बता दे की ‘थलाइवी’ फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। जिसमें उनके संपूर्ण सफर को दिखाया गया है। उसे के साथ या गाना भी जयललिता के व्यक्तिगत जीवन की एक झलक को दर्शाता है। जिसके लिए… read-more

शनि, 04 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Kangana Ranaut, thalaivi, biopic, Jayalalithaa

Courtesy: India TV

Saroj Khan

फोटो: Zee News

कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाएंगे भूषण कुमार

फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने दिवंगत डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने का ऐलान किया है। जुलाई 3 को सरोज खान के निधन को एक साल पूरा हो गया। सरोज खान अपने चार दशक के लंबे करियर में 3500 से ज्यादा गानों में नृत्य निर्देशन कर चुकी हैं। सरोज खान को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। सरोज खान की बेटी सुकैना खान और बेटे राजू खान ने फिल्म को समर्थन दिया है। 

रवि, 04 जुलाई 2021 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Saroj khan, Bhushan Kumar, biopic, Entertainment

Courtesy: India TV

Bhushan kumar announced saroj khan biopic

फ़ोटो: DNA

भूषण कुमार ने की स्टार डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने की घोषणा

मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने के लिए निर्देशक भूषण कुमार ने ऐलान कर दिया है। जिसमें उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं को भी छुआ जा सकता है। पिछले साल 71 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक आने से सरोज खान का निधन हो गया था। सरोज खान के इशारों पर हिंदी सिनेमा के बहुत से दिग्गज कलाकार थिरके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, श्रीदेवी जैसे कई सितारे शामिल रहे।

शनि, 03 जुलाई 2021 - 06:06 PM / by अजहर फारूक

Tags: Saroj khan, Bhushan Kumar, T series, biopic

Courtesy: TV9 Bharatvarsh