Bird Flu

फोटो: MSN

सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड अलर्ट पर: अधिकारी

बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। लोहांचल के फार्म में प्रोटीन से भरपूर नस्ल 'कड़कनाथ' मुर्गे में एच5एन1 प्रकार की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार लोहांचल स्थित राजकीय पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है..एक किमी के दायरे में क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और 10 किमी के दायरे के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।'' 

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, Bird Flu, kadaknath, chicken, Duck

Courtesy: Aajtak News

Bird flu

फ़ोटो: DNA India

चीन में बर्ड फ्लू का पहला मामला, H3N8 स्ट्रेन से बच्चा हुआ संक्रमित

चीन के हेनान प्रान्त में बर्ड फ्लू के H3N8 के सबसे पहला मामला प्रकाश में आया है। इस वायरस से 4 साल का एक बच्चा संक्रमित पाया गया है। उसको बुखार और अन्य लक्षणों के दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस पर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि लड़के का मामला एकतरफा क्रॉस-प्रजाति संक्रमण है और इसके लोगों के बीच बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा कम है।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 12:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bird Flu, Health, China, covid 19

Courtesy: Navbharat Times

Bihar Bird Flu Scare In Supaul

फोटो: India TV News

बिहार के सुपौल जिले में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला

एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण बिहार के सुपौल जिले में अप्रैल 14 को प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों के मृत पाए जाने के बाद उन्हें मारने का निर्देश दिया है। जिला अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि चिकन का सेवन ना करें। सुपौल के संभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार शरण ने बताया, सदर थाना क्षेत्र के चापकही गांव में मार्च 31 को कौवा, बत्तख, मुर्गियां समेत चार दर्जन पक्षी रहस्यमय तरीके से मृत पाए गए। 

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird Flu, samples test, Avian Influenza, Bihar

Courtesy: News Nation

Bird Flu

फोटोः Navbharat Times

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों से हेल्थ एक्सपर्ट है परेशान

चीन में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बर्ड फ्लू के वैरिएंट्स बदलने के कारण ज्यादातर लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन में वर्ष 2021 में 21 लोग H5N6 बर्ड फ्लू वैरिएंट के शिकार हुए हैं। किन्तु पिछले वर्ष इसके केवल पांच मामले ही सामने आए थे। चीन ने खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस बात की जानकारी दी है। इसके चपेट में आए ज्यादातर लोग पोल्ट्री फॉर्म में काम करते हैं।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bird Flu, cases Increase, china news, science news

Courtesy: AajTak

Bird Flu

फोटोः Dailynews

बर्ड फ्लू के संक्रमण से समुद्री प्राणियों की मृत्यु: इंग्लैंड

इंग्लैंड के एक वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर में बर्ड फ्लू के संक्रमण से 5 समुद्री सील्स, लोमड़ी और हंस की मृत्यु हो गई है। जिसके कारण वैज्ञानिकों को यह डर है कि बीमारी के समुद्री प्राणियों में फैलने से दुनिया में एक नई महामारी आ जाएगी। बर्ड फ्लू का संक्रमण वर्ष 2020 के आखिरी महीने में ही फैल गया था। यह इमरजिंग इंफेक्शियस डिजीज नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया था और H5N8 वायरस के बारे में भी पता चला था।

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Bird Flu, seals died, science news, World news

Courtesy: AajTak

Bird flu

फोटो: The Guardian

चीन में मिला दुनिया का पहला बर्ड फ्लू H10N3 संक्रमित मनुष्य

चीन के झेनजियांग शहर के एक 41 वर्षीय व्यक्ति को बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है। यह दुनिया में इस तरह के बर्ड फ्लू का पहला मामला है। खबरों के मुताबिक मरीज अब ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें, इससे पहले 2016 में भी चीन में मनुष्य के बर्ड फ्लू H7N9 का मामला सामने आया था। इस स्ट्रेन से 616 लोगों की मौत हो गयी थी।

बुध, 02 जून 2021 - 02:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: China, Bird Flu In Humans, Bird Flu, H10N3

Courtesy: IndiaTv

Bird Flu

फोटो: The Statesmen

कोरोना संकट के बीच फैला बर्ड फ्लू का खतरा

पंजाब, किला रायपुर के अंतर्गत डेहलों ब्लाक के एक पोल्ट्री फार्म से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। पोल्ट्री फार्म के सैंपल को भोपाल प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजा गया था। मई 9 को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पंजाब सरकार ने उस मुर्गी फार्म को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है, जो ध्यान रखेगी कि मुर्गे और उनके अंडे को बिना प्रोसेस के बाजार में नहीं भेजा जाए।

सोम, 10 मई 2021 - 11:22 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird Flu, panjab, chicken

Courtesy: Panjab Kesari

Bathu Ki ladi

फ़ोटो: Times Of India

हिमाचल प्रदेश: प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में पौंग झील पर पहुंचे लोग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील पर प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बाथू की लड़ी देखने पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पौंग झील में 50 से ज्यादा प्रवासी पक्षियों की मौत के चलते बर्ड फ्लू के अंदेशे से वन्य प्राणी विभाग ने इस झील को बंद कर दिया था। इस मामले में जवाली के एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि अगर अब कोई पौंग झील के किनारे बाथू की लड़ी में घूमता पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाएगा।

मंगल, 30 मार्च 2021 - 08:07 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Himachal Pradesh, pong lake, Bird Flu, Tourist

Courtesy: News18

TIger

फ़ोटो: Wallpaper2you

1 अप्रैल से खुलेगा दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान

कोरोना महामारी के चलते एक साल से बंद दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान एक बार फिर से खुलने जा रहा है। अप्रैल 1 से लोग इसमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन या प्रवेश द्वार पर QR कोड का इस्तेमाल कर टिकट खरीद पाएंगे। उद्यान के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि देशभर में चिड़ियाघर खुल चुके हैं और हमें भी इस महीने की शुरुआत में उद्यान खोलने की अनुमति मिल गयी थी पर उचित प्रबंध नहीं होने के कारण इसे बंद रखना पड़ा था। 

शनि, 27 मार्च 2021 - 03:46 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: delhi national zoological park, zoo, Bird Flu, Delhi

Courtesy: ABP live

Arvind Kejriwal

फोटोः Business Standard

बर्ड फ्लू के चलते दिल्ली में गाज़ीपुर मुर्गामंडी हुई बंद, ज़िंदा पक्षियों के आयात पर भी लगी रोक

देश में चल रहे कोरोनाकाल के बीच अब बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसका असर अब राजधानी दिल्ली पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने हेतु सरकार ने गाज़ीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है और साथ ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजधानी में 10 दिनों के लिए किसी भी ज़िंदा पक्षी के आयात पर रोक लगा दी है। इसी के साथ दिल्ली में बर्ड फ्लू से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 011-23890318 शुरू किया गया है।

रवि, 10 जनवरी 2021 - 12:51 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Delhi, Bird Flu, Helpline Number

Courtesy: ZEENEWS