Bird House

फोटो: India Rag

एक साथ रहेंगे 1100 पक्षी, बनाया गया 11 मंजिला शानदार टॉवर: राजस्थान

राजस्थान के बीकानेर में पीसा की मीनार की तरह दिखने वाला एक टॉवर बनाया गया है जिसमें कोई इंसान नहीं बल्कि पक्षी रहेंगे। 11 मंजिला इस टॉवर में 1100 पक्षी आराम से रह सकते है। आईएएस अवनीश शरन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। दरअसल ये फोटो इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि आजकल जिस तरह पेड़ पौधों को काटा जा रहा है, ऐसे में पक्षियों के लिए इमारत बनवाने का आइडिया लोगों को यूनिक लगा है।… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Bikaner, Rajasthan, Birds, Leaning Tower of Pisa

Courtesy: TV9Hindi

Birds

फोटोः Bird Academy

अंडे में ही गाना सीख लेते हैं ज्यादातर पक्षी

ऑस्ट्रेलिया स्थित फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी में जीवों के व्यवहार पर काम करने वाली वैज्ञानिक डायेन कोलमबेली-नेगरेल के अनुसार पक्षी अंडे से बाहर आने से पहले ही कई तरह के गैर-जरूरी आवाजों पर प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं। ज्यादातर पक्षी अंडे में ही गाना सिख जाते हैं। स्टडी के अनुसार जब ये अंडे में होते हैं और उनके आसपास के पक्षी गाना गाते और अलग-अलग तरह की आवाजें निकालते हैं, तब ये अंडे के अंदर उन्हें सुनकर उसपर प्रतिक्रिया भी देते हैं।  

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 12:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Birds, Human Interest stories, Nature

Courtesy: AajTak News

Cat video viral on Instagram

फ़ोटो: NDTV

टीवी पर चिड़िया को देख शिकार के लिए झपट पड़ी बिल्ली, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बिल्ली का टीवी देखते हुये एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक बिल्ली कमरे में बैठी हुई टीवी देख रही है। टीवी पर एडवरटीज़मेंट चल रहे हैं। तभी अचानक टीवी स्क्रीन पर एक चिड़ियां दिखाई देती है। चिड़िया को देख बिल्ली ये भूल जाती है कि वो टीवी देख रही है, असल मे चिड़िया नहीं है। जैसे ही बिल्ली चिड़िया को पकड़ने के लिए टीवी स्क्रीन पर झपटती है वैसे ही चिड़िया उड़ जाती है।

बुध, 07 जुलाई 2021 - 08:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Instagram, CAT, Birds, Viral video

Courtesy: Ndtv Hindi News

Canaries

फोटो: Nature

बीमार पक्षी को देखकर बढ़ती है 'कैनेरीज' की इम्यूनिटी

बायोलॉजी लेटर्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 'कैरेनीज' पक्षी दूसरे बीमार पक्षियों को देखकर अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता रखता है। ये पक्षी पीले और नारंगी रंग का होता है और जब भी ये किसी बीमार पक्षी को देखता है तो इसके शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता अपने आप सक्रिय हो जाती है। हालांकि बीमार पक्षी देखने से उत्पन्न इम्यूनिटी 'कैरेनीज' को कैसे और कितना बचाती है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। 

मंगल, 15 जून 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Canaries, Birds, Nature, environment

Courtesy: Aaj Tak

western himalaya birds

फोटो: The Wire Science

खतरे में पश्चिमी हिमालय के पक्षी, बदलाव की वजह से पक्षियों की आबादी 80% घटी

पश्चिमी हिमालय के जंगलों की भूमि उपयोग में बदलाव आने के कारण पक्षियों की आबादी में 80 फीसदी की गिरावट आई है। जर्नल ग्लोबल इकोलॉजी एंड कंजर्वेशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार जहां वनों को नुकसान पहुंचा है, निर्माण कार्य या फिर खेती की गई है वहां पर पक्षियों की प्रजातियों में बदलाव देखा गया है। ओक के जंगलों में पाए जाने वाले पक्षियों की आबादी में 67 से 92 फीसदी की… read-more

मंगल, 01 जून 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Birds, environment, deforestation, Forests

Courtesy: Down To Earth

Bird Common Crane

फोटो: The Wildlife Trusts

आयरलैंड में 300 साल बाद वापस लौटे कॉमन क्रेन पक्षी

आयरलैंड की संस्कृति और इतिहास का अहम हिस्सा रहे कॉमन क्रेन पक्षी लगभग 300 वर्षों पहले आयरलैंड में हर जगह पाए जाते थे, लेकिन 17वीं शताब्दी के बाद ये गायब हो गए। लम्बे समय के बाद अब ये पक्षी फिर से आयरलैंड लौट रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर सर्दियों के मौसम में देखा जाता है। वर्ष 2020 में ये पक्षी आयरलैंड के मिड्सलैंड क्षेत्र में देखे गए थे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इनके सटीक स्थान को गुप्त रखा गया है।

शुक्र, 21 मई 2021 - 02:42 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bird Common Crane, Ireland, Birds, environment

Courtesy: Jagran Josh