फोटो: AajTak
कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं जेरेमी
कॉमनवेल्थ खेलों में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेरेमी लालरिनुंगा ने जीत के कहा कि स्वर्ण पदक मिलने पर खुश हूं लेकिन अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। ये मेरा 67 किलो में अंतिम मुकाबला था। वार्म शानदार रहा मगर बाद में मेरे मसल्स में क्रैंप आने लगा था, जिस कारण चलने में भी परेशानी हो रही थी। बता दें कि जेरेमी को समोआ के वेटलिफ्टर वाइपावा नेवो इओन से कड़ी टक्कर मिली है।
Tags: CWG 2022, CWG, Jeremy Lalrinnunga, Birmingham
Courtesy: ABP Live
फोटो: India.com
बर्मिंघम में हुई कामनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत
इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का शुभारंभ किया गया। इस खेल का उद्घाटन प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश पढ़कर किया। विभिन्न रंगाएंग कार्यक्रमों के साथ ओपेनिंग सेरेमनी का उद्घाटन हुआ। बैटन सौंपने के बाद राष्ट्रमंडल का झंडा बाहर लाकर फहराया गया। बता दें कि प्रिंस चार्ल्स 2022 राष्ट्रमंडल खेल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।… read-more
Tags: Commonwealth Games 2022, Opening Ceremony, Birmingham
Courtesy: Asianet News
फोटो: NBC News
राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर पीएम मोदी ने दी भारतीय दल को शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने खिलाडियों को शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, "बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन के माध्यम से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… read-more
Tags: congratulations, Indian contingent, Commonwealth Games, Birmingham, PM Modi
Courtesy: Latestly News