फोटो: USA Today
सातवीं बार पिता बने एलोन मस्क, घर में हुआ बेटी का जन्म
टेस्ला के फाउंडर एलोन मस्क और उनकी मंगेतर हॉलिवुड सिंगकर ग्रिम्स दूसरी बार माता पिता बने है। इससे पूर्व भी दोनों के दो वर्षीय बेटा है जिसका नाम X Æ A-12 है। जानकारी के मुताबिक सरोगेसी की मदद से दोनों ने दिसंबर 2021 में दूसरी बेटी का स्वागत किया है, जिसका नाम Exa Dark Sideræl रखा है। उन्होंने बेटी का निकनेम Y रखा है। ये एलोन का सातवां बच्चा है।
Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Birth
Courtesy: AajTak News
फोटो: New York Post
कनाडा में पैदा हुआ हरा पप्पी, 10 हजार में से एक मामले में होता है ऐसा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हरे रंग के पप्पी की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस पप्पी का जन्म कनाडा में हुआ है। इस दुर्लभ पप्पी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। पप्पी के मालिक ने फोटे शेयर कर लिखा कि हरा पिल्ला देखना काफी दुर्लभ है। इसका ये रंग काफी अच्छा लग रहा है। कुत्ते के रंग के पीछे भ्रूण में हरे रंग के बाइल बिलिवर्डिन हो सकता है।
Tags: Green Puppy, Puppy, Bizzare, Birth
Courtesy: Zee News
फोटो: AR News Express
बिल्यनेयर की पत्नी बनना चाहती है 105 बच्चों की मां
रुस की राजधानी मास्को में रहने वाली एक अरबपति की पत्नी क्रिस्टिना ओजतुर्क ने सरोगेसी के जरिए एक साल में कुल 22 बच्चों को जन्म दिया है। डेली मेल की रिपोर्ट के महिला की इच्छा है कि वो 105 बच्चों को जन्म दे। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने मार्च 2020 से जुलाई 2021 तक एक करोड़ 43 लाख रुपये सरोगेसी पर खर्च किए है। मार्च 2020 में कपल को पहला बच्चा हुआ था।
Tags: Billionaire, Birth, surrogacy
Courtesy: ABP Live
फोटो: Youtube
दुर्लभ व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म
दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में पाई जाने वाली राइट व्हेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव वैज्ञानिक क्ले जॉर्ज ने इसकी पुष्टी की है। ये मछली कंबरलैंड द्वीप पर दिखी है। राइट व्हेल मछली के प्रजनन का समय दिसंबर से मार्च तक होता है। आमतौर पर ये उत्तरी अटलांटिक में पाई जाती है जहां ये राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही है।
Tags: Whales, Birth, atlantic ocean, south america
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Times Now
जुड़वा बच्चों के पिता बने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। इन दोनों बच्चों के नाम कबीर पल्लिकल कार्तिक और जियान पल्लिकल कार्तिक है। दिनेश और दीपिका ने 2015 में शादी की थी। इस खबर के बाद फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां दीं।
Tags: Dinesh Karthik, sports, Birth, twins
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Patrika
आंध्रप्रदेश: जल्द होगा साबित कि तिरुमाला है भगवान हनुमान का जन्मस्थान
आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, लुगू नववर्ष के अवसर पर यह साबित करने के लिए ऐतिहासिक और प्रासंगित सबूत पेश किये जायेंगे कि भगवान हनुमान का जन्म तिरुमाला की सात पवित्र पहाड़ियों में हुआ था। मंदिर प्रशासन एक पुस्तिका के रूप में दस्तावेज जारी करने वाला हैं। फ़िलहाल ये पहाड़ी श्री वेंकटेश्वर स्वामी श्राइन का घर है। प्रोफेसर वी वेंकटरमना ने कहा कि देवी देवताओं की जन्मस्थलों के बारे में इस तरह की खोज उचित नहीं है।
Tags: Andhra Pradesh, Tirupati, मंदिर, hanuman mandir, lord hanuman, Birth
Courtesy: Amarujala News