big bear

फोटो: Reddit

लोगों के घरों में घुस परेशान कर रहा 200 किलो का भालू: कैलिफोर्निया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में ‘हैंक द टैंक’ नामक 200 किलो के भालू ने तांडव मचा रखा है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक भालू लोगों के घरों में घुसकर उत्पात मचा रहा है, जिससे परेशान होकर लोग पुलिस से मदद मांग रहे है। भालू को पकड़ने की कोशिश में वनविभाग और पुलिस जुटी हुई है। वन विभाग के प्रवक्ता पीटर के मुताबिक इलाके में काफी ट्रैफिक और लोग होने के कारण भालू को पकड़ने के लिए सोच समझकर कदम उठाना होगा।

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Viral Photo, bizzare story, bear

Courtesy: Hindi News 18

Jess Quinn

फोटो: Raw Beauty Talks

महिला के शरीर में डॉक्टरों ने उल्टा पैर लगाकर दी नई जिंगदी

न्यूजीलैंड में डॉक्टरों ने 28 वर्षीय महिला जेसिका को ऑस्टियोसाकोर्मा यानी हड्डियों के कैंसर से बचाने के लिए उनके शरीर में उलटा पैर लगाकर उनकी जान बचाई। दरअसल आठ वर्ष की उम्र में उन्हें हड्डियों का कैंसर हो गया था, जिसके बाद उनके पैर का निचला हिस्सा आधा काटकर घुटने की जगह लगाया गया। इसकी मदद से वो नीचे नकली पैर लगाती है। जेसिका ने छोटी सी उम्र में ही जीवन जीने की चुनौती को… read-more

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Viral Story, viral news, bizzare story

Courtesy: Hindi News 18

Iphone found

फोटो: World of Buzz

मछुआरों को नदी में मिला एप्पल का खजाना, बने करोड़पति

इंडोनेशिया में बांग्का बेलितुंग नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के एक दल के जाल में कई बॉक्स फंस गए, जिससे ये इन्हें करोड़ों रुपये का फायदा हुआ। इन बॉक्स में करोड़ों रुपये की कीमत के एप्पल कंपनी के आईफोन, आईपैड्स और मैकबुक भरे पड़े थे। ये वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया है जहां इसे 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके है। वीडियो शेयर करते हुए मछुआरों ने लिखा, किस्मत ऐसे पलटती है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: bizzare story, Bizzare, fisherman, Jackpot

Courtesy: Aajtak

Arbez Hotel

फोटो: Trip.com

स्विट्ज़रलैंड और फ्रांस दो देशों में है ये होटल, एक करवट में बदल जाता है देश

"अर्बेज फ्रांको सुइसे" 125 साल पुराना ऐसा होटल है जो आधा फ्रांस और आधा स्विट्ज़रलैंड में पड़ता है। इस होटल के आधे कमरे फ्रांस और आधे कमरे स्विट्ज़रलैंड में पड़ते है इसलिए इसका एड्रेस भी दो देशों में आता है। इस होटल की खासियत है कि आप यहां के बिस्तर पर लेटे हुए दो देशों की यात्रा कर सकते है। होटल में ग्राहकों की मर्जी से दोनों देशों की संस्कृति के मुताबिक सुविधाएं दी जाती है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Switzerland, France, HOTEL, bizzare story

Courtesy: TV9Hindi

New Born Baby

फोटो: Popural science

माली में महिला ने दिया एक साथ नौ बच्चों को जन्म

माली की रहने वाली एक महिला हलीमा ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। अल्ट्रासाउंड में सिर्फ 7 बच्चों का पता लगा था पर डिलीवरी के वक़्त महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, जिसमें पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला हैरान करने वाला इसीलिए है क्योंकि आमतौर पर एक साथ इतने बच्चों का पेट में विकसित होना मुमकिन नहीं होता। माली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सभी बच्चे और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं।

बुध, 05 मई 2021 - 02:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mali, viral news, bizzare story, mali women

Courtesy: India Tv