Murder

फोटो: India TV News

सीवान में घर लौटते वक्त बीच सड़क पर बदमाशों ने की बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या: बिहार

बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सितंबर 18 की देर रात बदमाशों ने बीजेपी नेता शिवजी तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में तिवारी के साले भी घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात बीजेपी नेता अपने बहनोई प्रदीप पांडे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास हमलावरों ने फायरिंग कर दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

मंगल, 19 सितंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP Leader, Shot Dead, siwan, Bihar

Courtesy: Patrika News

Amardeep

फोटो: India TV News

बीजेपी नेता अमरदीप की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या; दो गिरफ्तार: हरिद्वार

हरिद्वार के जगजीतपुर में फरवरी 5 की रात भाजपा नेता अमरदीप की एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने आवास पर थे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरदीप की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

सोम, 06 फ़रवरी 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: haridwar, BJP Leader, amardeep, Shot, Dead

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Murji Patel

फोटो: Mumbai Live

महाराष्ट्र उपचुनाव: अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के मुर्जी पटेल ने दाखिल किया नामांकन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुरजी पटेल ने नवंबर 3 को अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले भाजपा और शिवसेना गुट के संयुक्त उम्मीदवार हैं। नामांकन दाखिल करत समय पटेल के साथ भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक नितेश राणे तथा मंत्री एवं शिवसेना के शिंदे धड़े के प्रवक्ता दीपक केसरकर थे।

शुक्र, 14 अक्टूबर 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: By elections, BJP Leader, murji patel, files, nomination, Maharashtra

Courtesy: IBC24

Up police

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

अमेठी में भाजपा नेता को मिली "सर तन से जुदा" की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश के अमेठी में भाजपा नेता संतोष द्विवेदी को "सर तन से जुदा" करने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमकी उन्हें पत्र के माध्यम से मिली है। इसमें लिखा है कि द्विवेदी का सर कलम करने वाले को 4 लाख रुपए इनाम भी दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष द्विवेदी ने धमकी भरे पत्र की शिकायत गौरीगंज कोतवाली में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, uttarpradesh, death threat, amethi

Courtesy: News18hindi

Parvesh Verma

फ़ोटो: Hindustan times

मुस्लिमों को सबक सिखाने के लिए उनका बहिष्कार करो - भाजपा सांसद परवेश वर्मा

दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित किए गए "विराट हिंदू सभा" कार्यक्रम में भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिमों को सबक सिखाने की बात करते हुए उनके सामूहिक बहिष्कार की बात की है। इस दौरान लोगों ने भाषण में उनका समर्थन भी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि, ये लोग रेहड़ियां लगा रहे हैं, लोगों को इनकी रेहड़ियों से सब्जी खरीदने की जरूरत नहीं है। इनकी बिना लाइसेंसी दुकानें बंद कराने की जरूरत है।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 02:37 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Parvesh Verma, BJP Leader, boycott muslim, Vishwa Hindu Parishad

Courtesy: Live hindustan

Cm with Ankita bhandari parents

फ़ोटो: Sanjeevani today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार को सौंपा चेक

ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी मर्डर केस में पीड़िता के परिवार से मिलकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपए का चेक सौंपा है। मुख्यमंत्री सितंबर 30 की शाम संवेदना जताने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट पंचायत के धूरो पहुंचे, जहां उन्हें देखते हुए पीड़िता के पिता फफक पड़े। बता दें कि इस मर्डर केस में निष्कासित भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा आरोपी है। सरकार ने केस को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला लिया है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 03:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ankita Bhandari, Pushkar Singh Dhami, cheques, BJP Leader

Courtesy: Amar ujala

Firing

फ़ोटो: Zeenews.in

बिहार में भाजपा नेता को मारी गोली, नवादा थाना क्षेत्र का मामला

बिहार के शहर नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में सितंबर 30 की सुबह भारतीय जनता पार्टी नेता व ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मार दी गई है। इस गोलीबारी में बबलू सिंह बुरी तरह घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, Bihar, Firing, Shootout

Courtesy: News18hindi

Rubi Khan

फ़ोटो: News18hindi

अलीगढ़: पहले की थी गणेश स्थापना, अब "रूबी खान" ने की देवी दुर्गा की स्थापना

गणेश चतुर्थी में गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली रूबी खान एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने इस नवरात्रि अपने घर में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। इस दौरान रूबी ने कहा की मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन शांति इसी तरीके से रहे और सारे भेदभाव खत्म हो जाए।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 03:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rubi Khan, Aligarh, BJP Leader, Navratri

Courtesy: News18hindi

Mithun Chakraborty

फ़ोटो: Zeenews.in

मिथुन चक्रवर्ती का दावा - "मेरे संपर्क में है टीएमसी के 21 विधायक"

बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के नए दावे ने तृणमूल कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है। चक्रवर्ती ने दावा किया है की टीएमसी के 21 विधायक उनके संपर्क में है लेकिन वे उन्हें भाजपा में शामिल नहीं करवाएंगे। उन्होंने विधायकों को भाजपा में शामिल कराने की आपत्ति पर कहा की हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगे। यह दावा मिथुन ने प्रेस कांफ्रेंस में किया है जिसमें भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: TMC MLAs, mithun chakrabarty, BJP Leader, West Bengal

Courtesy: Punjab kesari

Buldozer action

फ़ोटो: Comp studio

उत्तराखंड: बीजेपी नेता के बेटे के रिसोर्ट पर चला बुलडोजर, युवती की हत्या का है आरोपी

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित वनतारा रिसोर्ट पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बुलडोजर चलवाया है। यह रिसोर्ट बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्या का बताया जा रहा है जो हाल ही में ऋषिकेश में हुई युवती की हत्या मामले का आरोपी है। जानकारी के अनुसार मृतका आरोपी के ही रिसोर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी,लेकिन अभी तक हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं है। वहीं,आरोपी पुलकित हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्या का बेटा है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: buldozer, Uttarakhand, resort, BJP Leader

Courtesy: NDTV