Vishnu Charan Sethi

फोटो: Janta Se Rishta

ओडिशा बीजेपी लीडर बिष्णु चरण सेठी का निधन

ओडिशा भाजपा के वरिष्ठ नेता बिष्णु चरण सेठी आज किडनी की बीमारी के चलते एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। विधानसभा में उपनेता को अगस्त 16 को एम्स, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। एम्स-भुवनेश्वर के अधीक्षक एस एन मोहंथ ने संवाददाताओं से कहा, "उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। हालांकि, तीव्र हृदय विफलता के कारण अंत हुआ।" मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सेठी के… read-more

सोम, 19 सितंबर 2022 - 05:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, BJP Leader, vishnu charan sethi, passed away

Courtesy: India TV

Bhupendra choudhary

फ़ोटो: Zeenews.in

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी का कानपुर दौरा, अखिलेश पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने पहली बार कानपुर दौरा किया है। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश के बयान का जवाब देते हुए चौधरी ने कहा -"अखिलेश यादव ने अपने बयान में जितने विधायकों को लाने की बात कही है, उससे अधिक सपा के विधायक मेरे संपर्क में हैं।"

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, bhupendra chaudhary, Keshav prasad maurya, BJP Leader

Courtesy: Live hindustan

Ramveer upadhyay

फ़ोटो: Jagran

भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का निधन, आगरा में ली अंतिम सांस

उत्तरप्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय का सितंबर 2 की रात दस बजे आगरा में निधन हो गया। 65 वर्षीय उपाध्याय बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उपाध्याय की शव यात्रा सितंबर 3 को सुबह 10 बजे आगरा स्थित उनके आवास से निकलकर 12 बजे हाथरस में लेवर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रहेगी, जिसके बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव बामौली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 04:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ramveer upadhyay, Demise, BJP Leader, uttarpradesh

Courtesy: News18hindi

Gurugram

फोटो: India TV News

गुड़गांव शोरूम के अंदर गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या

गुरुग्राम के एक शोरूम के अंदर दिनदहाड़े एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जहां वह कपड़े खरीदने गया था। बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुखबीर को गोली मारने से पहले कम से कम पांच अज्ञात बदमाशों ने पीछा किया। भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना सदर बाजार के पास गुरुद्वारा रोड पर हुई। गुरुग्राम पुलिस अब सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल… read-more

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP Leader, sukhbir, Shot, Dead, Gurugram, cctv video

Courtesy: Latestly News

Som Raj

फ़ोटो: The Kashmir tak

जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता की हत्या, 3 दिन से थे लापता

जम्मू कश्मीर में कठुआ के हीरानगर में 3 दिन से लापता भाजपा नेता सोमराज का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। राज के परिवारजनों ने इसे हत्या करार दिया है। वहीं, कठुआ एसएसपी आरसी कोटवाल ने कहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब घाटी में बीजेपी नेता को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी आतंकी बीजेपी नेताओं की हत्या को अंजाम देते आए हैं।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 07:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, som Raj, Death, Jammu and Kashmir

Courtesy: Patrika News

Salman khurshid

फ़ोटो: Ndtv.com

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी व गोलीकांड के आरोपी बीजेपी नेता बरी

उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम प्यूड़ा स्थित घर में आगजनी एवं गोलीकांड मामले में भाजपा नेता कुंदन चिलवाल एवं राकेश कपिल को बरी कर दिया है। यह घटना नवंबर 15, 2021 की है, जब सलमान खुर्शीद के घर में कुछ लोगों ने आगजनी, तोड़फोड़ और गोलीबारी की थी। अब वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ में आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 01:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman khurshid, nainital highcourt, BJP Leader, Firing

Courtesy: Live hindustan

mahendra bhatt

फोटो: ABP News

भाजपा नेता का तिरंगे को लेकर विवादित बयान, कहा जहां तिरंगा नहीं वहां विश्वास नहीं

देश भर में जारी हर घर तिरंगा अभियान के बीच उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा जिस घर में तिरंगा लहराता नहीं दिखेगा उसे विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा। इस बयान के बाद अबतक नेता ने किसी तरह की सफाई पेश नहीं की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अगस्त 13-15 के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: Tiranga, Tricolor, BJP Leader, Uttarakhand BJP

Courtesy: AajTak News

Nupur Sharma

फोटो: BBC

नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने 30 दिन में भेजा तीसरा नोटिस

भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने जुलाई छह को एक और नोटिस जारी किया है। पुलिस ने जुलाई 11 को उन्हें पूर्वी उपनगरीय डिवीजन के तहत नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। ये तीसरी बार है जब नूपुर शर्मा को पुलिस ने नोटिस भेजा है। बता दें कि नूपुर शर्मा के खिलाफ शहर के कई पुलिस स्टेशनों में शिकायतें दर्ज की गई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Kolkata Police, BJP, BJP Leader

Courtesy: ABP Live

Double murder

फ़ोटो: Ndtv.com

बीजेपी नेता चितरंजन के भाइयों की गोली मार कर हत्या : बिहार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो सगे भाइयों की मई 31 को पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूर्व विधायक के एक भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और दूसरे एक स्थानीय वेब पोर्टल में पत्रकार थे। हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस ने जानकारी दी है कि यह गैंगवार है और हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है। वहीं, हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है।

बुध, 01 जून 2022 - 01:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bihar, double murder, BJP Leader, Crime

Courtesy: Aajtak

Veer savarkar

फ़ोटो: The narinder

दिल्ली एयरपोर्ट का नाम बदलकर वीर सावरकर के नाम पर रखने की उठ रही मांग

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती देशभर में मई 28 को मनाई जा रही है। इसी बीच भाजपाई तरह तरह की मांग करने लगे है। इसी बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने सरकार एक मांग की है की दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलकर वीर सावरकर के नाम पर रखा जाए। बता दें की इसके पहले भी कई भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह की मांग की गई है।

शनि, 28 मई 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gaurav Goyal, BJP Leader, Veer Savarkar, Indira Gandhi airport

Courtesy: Amar ujala