राकेश टिकैत को किया गया बर्खास्त, नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटाया
राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से बर्खास्त कर दिया गया है। नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। फतेहपुर के राजेश सिंह चौहान भारतीय किसान यूनियन के नए अध्यक्ष बनाए गया। राजधानी लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में भाकियू नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें टिकैत परिवार के खिलाफ किसानों में उभरी नाराजगी के बाद राकेश टिकैत को बर्खास्त कर दिया गया।
Tags: rakesh tikait, Naresh tikait, BKU
Courtesy: Navbharat Times
भारत में चल रही कंपनी की सरकार: राकेश टिकैत
उत्तराखंड के विकासनगर हरबर्टपुर हाईवे पर किसान यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार पर शब्दों से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक कंपनी की सरकार चल रही है। उन्होंने सरकार पर षड्यंत्र रच किसान आंदोलन को तोड़ने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने किसानों को उनकी मांगों को लेकर अडिग रहने की बात भी कहीं।
Tags: Farmers Protest, BKU, National, politics
Courtesy: Hindustan News
किसानों के हित में अपनी आवाज न उठाने वाले सांसद की निंदा की जाएगी: राकेश टिकैत
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों।
Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, BKU, parliament, Member of parliament, jantar mantar, farmer protest
Courtesy: ANI News
जुलाई 22 से 200 लोग संसद के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि जुलाई 22, से 200 लोग संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। टिकैत ने कहा "अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर चर्चा चाहती है, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर बातचीत नहीं होती है या अच्छे परिणाम नहीं आते हैं तो हमारे लोग विरोध करेंगे"। बीकेयू नेता जीएस चारुनी ने कहा, 'जब तक वे हमारी मांगें नहीं सुनते, हम संसद के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Tags: BKU, rakesh tikait, monsoon session, farmer protest, Delhi, Union Agriculture Minister
Courtesy: ANI News
भारतीय किसान यूनियन ने किया बड़ा ऐलान
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि भारतीय किसान यूनियन केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन में तेजी लाने को किसानों का हल्ला बोल अभियान करेगा। गन्ना किसानों के बकाया और महंगी बिजली के खिलाफ अगस्त 1 से पूरे यूपी और उत्तराखंड में आंदोलन होगा। सरकारों के रवैए को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भी तेजी देने के लिये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गांव-गांव में अभियान चलाया जायेगा।
Tags: BKU, rakesh tikait, Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Uttarakhand, Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border
Courtesy: Amarujala News