Musk Melon

फोटो: Google

शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है खरबूजा

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर मौजूद होते है। रोज़ाना इसका सेवन करने से पाचनक्रिया अच्छी रहती है कब्‍ज की समस्‍या से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करने से दिल से जुडी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। इसमें एडिनोसिन नामक तत्व मौजूद होता है जो शरीर में खून को पतला करने का काम करता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने से बचा रहता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

शनि, 20 मई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: musk melon, CONSTIPATION, blood

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Neem

फोटो: NDTV Foods

नीम के पत्तियों से शरीर को मिलते हैं अनेकों फायदे, बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

नीम की पत्तियों को इसकी कड़वाहट के कारण नहीं पसंद करते हैं। मगर आयुर्वेद में इसके चौंकाने वाले फायदे बताए गए हैं। रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। नीम रक्त को साफ करता है और शरीर से किसी भी जहरीले तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है। नीम में फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 04:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: neem, Leaves, Immunity, blood

Courtesy: Amar ujala

Turmeric

फ़ोटो: Healthline

हल्दी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को किया जा सकता है कम, मिलते हैं अनेकों फायदे

हल्दी का भारतीय भोजन और आयुर्वेदिक कारणों से इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। डायबीटीज के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभदायक है।  इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। हल्दी के ग्लूकोसाइडेस एंजाइम्स मधुमेह के मरीजों को दी जाने वाली स्टैंडर्ड दवाई के कुछ एलिमेंट के मुकाबले ज्यादा असरदार होते हैं। हल्दी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ अन्य फायदे पहुंचा सकती है।

गुरु, 26 मई 2022 - 07:47 PM / by Pranjal Pandey

Tags: turmeric, blood, Sugar, Diabetes, iron

Courtesy: India Tv

Blood in urine

फ़ोटो: BoldSky

पेशाब में खून आता है तो हो जाएं सावधान, बड़ी बीमारी के हो सकते हैं संकेत

यूरिन में खून आना किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है। ब्रिटेन की जानी-मानी डॉ. मिरियम स्टॉपर्ड के मुताबिक, ब्लैडर कैंसर का सबसे आम लक्षण यूरिन में खून में आना ही है, जिसे हेमट्यूरिया (Haematuria) कहा जाता है। जिस व्यक्ति की यूरिन में खून आ रहा है, इसका मतलब सिर्फ यही नहीं होता कि उसे ब्लैडर का कैंसर ही है। इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे बढ़े हुए प्रोस्टेट या यूरिन मार्ग में संक्रमण।

शुक्र, 06 मई 2022 - 02:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Health, urine, blood, Cancer

Courtesy: Aajtak

basil

फोटो: patrika news

सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं तुलसी के पत्ते

ज्यादातर लोग तुलसी की चाय पीते हैं, पर क्या आपको पता है शुगर पेशेंट के लिए तुलसी की चाय पीना नुकसानदायक होता है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से दवाइयों का सेवन किया जाता है। ऐसे में तुलसी के पत्ते खाने से से शुगर लेवल कम हो सकता है। तुलसी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में खून की कमी पूरी करते है, पर अगर अधिक मात्रा में तुलसी का सेवन किया जाये तो खून पतला होने की समस्या हो सकती है

शनि, 21 नवंबर 2020 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: basil leaves, blood, blood sugar

Courtesy: panjab kesari