NASA

फोटोः Amrit Vichar

नासा ने बढ़ाई चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अभियान की अवधि

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अभियान का समय वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है जिसमें वह अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने वाली थी। यह अभियान 2024 में होना था। इस बात की जानकारी नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने नवंबर 9 को दी। उन्होंने बताया है कि अभियान में लैंडिग सिस्टम विकसित करने के लिए पर्याप्त धन नहीं देने एवं ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण काम में रुकावट आई है। 

बुध, 10 नवंबर 2021 - 07:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, mission, BLUE ORIGIN, science news

Courtesy: Navbharat Times

Jeff Bezos

फोटो: Business Standard

आज अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे जेफ बेजोस

अमेजन कंपनी के फाउंडर और दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में शुमार जेफ बेजोस आज अपनी अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। उनकी इस अंतरिक्ष यात्रा में तीन अन्य लोग भी शामिल रहेंगे। वे अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के स्पेस शटल 'न्यू शेफर्ड' में बैठकर टेक्सास के लॉन्चिंग पैड से उड़ान भरेंगे। इस यात्रा में जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे बुजुर्ग और युवा ऐस्ट्रोनॉट भी शामिल रहेंगे। उनकी ये यात्रा कुल 11 मिनट की होगी। 

मंगल, 20 जुलाई 2021 - 03:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Jeff Bezos, Space Travel, BLUE ORIGIN, Technology

Courtesy: News 18 Hindi