BMC Guidline

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

BMC कमिश्नर ने लगाया मुंबई में नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते दिसंबर 24 को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त ने नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किये है। आदेशानुसार खुली या बंद जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने की मनाही है। ये आदेश दिसंबर 25 रात 12 से मुंबई मैं लागू कर दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर IAS चहल ने कहा, अगर इन आदेशों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित पर आईपीसी की धाराओं और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 09:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, New Year Celebration, Banned, BMC

Courtesy: Aajtak News

Height Of Durga Idols

फोटो: Times Now News

बीएमसी ने तय की दुर्गा मूर्तियों की ऊंचाई, मुंबई में लगाया गरबा कार्यक्रमों पर प्रतिबंध: मुंबई

मुंबई नागरिक निकाय ने सितंबर 30 को कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान किसी भी 'गरबा' कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी और देवी दुर्गा की मूर्तियों की ऊंचाई सामुदायिक मंडलों के लिए चार फीट और घरेलू लोगों के लिए दो फीट तक सीमित कर दी गई है। बीएमसी ने नागरिकों से कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल का ईमानदारी से पालन करने और महामारी के मद्देनजर उत्सव को कम महत्वपूर्ण रखने का आग्रह किया। 

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: navratri 2021, BMC, height of durga idols

Courtesy: Navbharat Times

Transgender Vaccination In Mumbai

फोटो: Daily Maverick

बीएमसी ने एलजीबीटी टीकाकरण केंद्र में 100 से अधिक ट्रांसजेंडरों का किया टीकाकरण: मुंबई

अगस्त 25 को एलजीबीटी टीकाकरण केंद्र में 100 से अधिक ट्रांसजेंडरों का टीकाकरण किया गया। केंद्र को बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा खोला गया था और इसका उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने किया था। टीकाकरण केंद्र एलजीबीटी समुदाय के लिए खोला गया है, जो टीकाकरण प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे थे, यह केंद्र विक्रोली पश्चिम में सेंट जोसेफ स्कूल में खोला गया है। इस टीकाकरण केंद्र में बिना किसी पहचान पत्र के टीका लगवा सकते हैं।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Transgender, Vaccination, BMC

Courtesy: Navbharat Times

Mumbai

फोटो : DNA India

बीएमसी ने दी सार्वजनिक स्थानों को खोलने की अनुमति: मुंबई

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का कहर कम होते देख बीएमसी ने अगस्त 16 को 'ब्रेक द चेन' अभियान के तहत मुंबई में सभी मैदानों, उद्यानों और सी फ्रंट, समुद्र तट को खोलने का फैसला किया है। दरअसल, अब इन सभी जगहों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूमने की इजाजत जारी कर दी गई है. बता दें कि इससे पहले अगस्त 11 को रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट और दुकानें खोलने का फैसला किया गया था। 

सोम, 16 अगस्त 2021 - 11:05 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, BMC, Covid-19

Courtesy: Dainik Rashtra

First death registered of delta plus variant in maharashtra

फोटो: Business insider

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत की पुष्टि, अलर्ट हुई बीएमसी

महाराष्ट्र में जुलाई 27 को एक महिला की कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई थी। अगस्त 11 को जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में इसकी पुष्टि हुई है। सरकार ने बीएमसी को बताया कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित है। अब बीएमसी डेल्टा प्लस संक्रमित लोगों और उनके संपर्क में आए लोगों से मुलाकात कर रही है। बीएमसी अधिकारियों के मताबिक उनके संपर्क में आए दो और लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं।

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 11:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, BMC, Delta-plus variant, Maharashtra

BMC

फोटो: DNA India

बीएमसी ने सड़कों की मरम्मत, रखरखाव और निर्माण पर 21,000 रुपये खर्च किए: आरटीआई

अंधेरी के विधायक अमीत साटम की सूचना के अधिकार (आरटीआई) याचिका का जवाब देते हुए, नागरिक निकाय ने बताया है कि वृहन्न मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले 24 वर्षों में नई सड़कों की मरम्मत, रखरखाव और निर्माण पर कुल 21,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। साटम ने कहा "अधिकांश पैसा 2013-2014 के बीच खर्च किया गया था जो कि 3,201 करोड़ रुपये है। "खराब सड़कें इस शहर में सबसे अधिक दबाव वाली समस्याओं में से हैं,"।

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BMC, amit satam, Infrastructure

Courtesy: Mumbai Live

Sunil Shetty

फोटो: Crictoday

सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को बीएमसी ने किया सील

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग पृथ्वी अपार्टमेंट में कोरोना मामलों के मिलने के बाद उसे बीएमसी द्वारा सील कर दिया गया है। नियमों के अनुसार किसी बिल्डिंग में पांच से ज्यादा कोरोना मामले मिलने पर उसे सील कर दिया जाता है। हालांकि बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड ने बताया कि सुनील शेट्टी और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है। मुंबई में जुलाई 11 को 555 कोरोना केस मिले जबकि 15 लोगों की मौत हो गई।  

सोम, 12 जुलाई 2021 - 01:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sunil Shetty, BMC, Coronavirus, Entertainment

Amitaabh Bacchan

फोटो: DNA India

BMC ने दिया अमिताभ बच्चन के बंगले पर बुल्डोजर चलाने का आदेश

बीएमसी बहुत जल्द बिग बी के जुहू स्थित बंगले पर प्रतीक्षा पर बुलडोज़र चलाने वाली है। हालांकि बीएमसी ने कहा है कि अमिताभ के बंगले की सिर्फ एक तरफ की दीवार को ही तोडा जायेगा। खबरों के मुताबिक साल 2017 में ही बीएमसी द्वारा बिग बी को नोटिस भेजा गया था, जिसका अभी तक अभिताभ ने कोई जवाब नहीं दिया है। दरअसल, बीएमसी द्वारा यह तोड़फोड़ संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए की जा रही है।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amitabh Bachchan, BMC, pratiksha

Courtesy: Panjab Kesari

Sero Survvey

फोटो: zeenews

सीरो सर्वेक्षण: कोरोना महामारी से लड़ने में पुरुषों से ज्‍यादा सक्षम हैं महिलाएं

मुंबई में बीएमसी द्वारा हुए सीरो सर्वेक्षण में कोरोना के खिलाफ पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा एंटीबॉडीज की बात सामने आयी है। ब्लड सैंपल की जांच में पता लगा कि वायरस के खिलाफ लोगों में कितनी एंटीबॉडी बनी है। पुरुषों की जीवन शैली के कारण उनका स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता महिलाओं के मुकाबले कम होती है। सर्वे में कुल 10,197 लोगों की जांच हुई, पुरुषों में 35.02 और महिलाओं में 37.12 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई।

रवि, 25 अप्रैल 2021 - 03:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Maharashtra, BMC, Survey, Covid-Antibodies

Courtesy: Amarujala News

gauahar khan

फोटो: Patrika

एक्ट्रेस गौहर खान के खिलाफ कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ FIR

कोरोना नियमों का पालन न करने के कारण अभिनेत्री गौहर खान पर बीएमसी ने FIR दर्ज कराई है। देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए भारत सरकार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील कर रही है। वहीं कुछ लोग इन कानूनों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव पायी गयी बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान को शूट पर जाते देखा गया जिसकी खबर मिलते ही BMC ने उनके खिलाफ कोरोना गाइडलाइन्स का उलंघन करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करा दी। … read-more

सोम, 15 मार्च 2021 - 07:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: gauahar khan, Covid-19, Coronavirus, Mumbai Police, BMC

Courtesy: Livehindustan