फ़ोटो: Hindustan times
मशहूर कार निर्माता कंपनी BMW पंजाब में लगाएगी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
विश्व की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक बीएमडब्ल्यू अब पंजाब में अपना कारोबार फैलाने जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएमडब्ल्यू के मुख्यालय का दौरा किया था जहां सरकार और कंपनी के बीच पंजाब में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर सहमति बन गई है। भगवंत सरकार ने बीएमडब्ल्यू को इस बात का आश्वासन भी दिया है की वे कंपनी को पंजाब में किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होने देंगे।
Tags: BMW, Bhagwant Mann, Manufacturing Plants, auto parts
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: NDTV
भारत की Acsia Technologies गर्मिन कंपनी के साथ मिलकर BMW के लिए तैयार करेगी इंफोटेनमेंट सिस्टम
टेक्नोपार्क-आधारित एक ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर कंपनी Acsia Technologies, को GPS- सक्षम उत्पादों के वैश्विक प्रदाता Garmin द्वारा एक सॉफ्टवेयर विकास प्रदाता के रूप में चुना गया है जो BMW के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम विकसित करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसने Garmin के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और वह अपने इंजीनियरों को जर्मनी में रखेगी। जबकि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम तिरुवनंतपुरम में Acsia के डिलीवरी सेंटर में किया जाएगा।
Tags: India, software, Infotainment, Acsia, Garmin, BMW
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Techradar
BMW ने लांच की इलेक्ट्रिक सेडान, 590 किमी की दमदार रेंज
बीएमडब्ल्यू आई4 इलेक्ट्रिक सेडान आज भारत में 69.90 लाख की शुरुआती कीमत लॉन्च हो गई है। यह बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया का तीसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी है। बीएमडब्ल्यू i4 भारत की सबसे लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो एक बार चार्ज करने पर 590 किमी तक की ड्राइविंग रेंज के साथ आती है। बीएमडब्ल्यू i4 एक स्लिम 110 मिमी हाई-वोल्टेज, फ्लोर-माउंटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है जो 80.7 kWh की क्षमता के साथ आती है।
Tags: BMW, electric, i4, sedan
Courtesy: News18
फोटोः Pinterest
BMW कंपनी ने कार में खामी की वजह से वापस मंगाई दस लाख से ज्यादा कारें
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने दुनिया भर में बिकने वाली अपनी दस लाख से ज्यादा सिडान और एसयूवी कारों को वापस मंगा लिया है। NHTSA के मुताबिक, इन कारों के पॉजिटिव क्रैंककेस वेंटिलेशन वॉल्व हीटर में इलेक्ट्रिक शॉर्ट की शिकायत की गई थी। यह शिकायत कार चलाते समय और साथ ही पार्किंग के दौरान भी देखी जा रही थी। इससे कारें ज्यादा गर्म हो रही थीं, जिससे कार में आग लगने का खतरा बढ़ गया था।
Tags: BMW, Luxury cars, SUV
Courtesy: ABP News
फोटो: The Indian Express
इलेक्ट्रिक बाइक के लिए BMW से करार कर सकती है TVS
दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी TVS जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए TVS जर्मन कंपनी BMW के साथ करार कर सकती है। दोनों कंपनियां ज्वाइंट वेंचर के रूप में इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्लेटफॉर्म डेवलप करने का ऐलान कर सकती हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही TVS ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार में 1000 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था।
Tags: TVS, BMW, Electric Bike, Automobile
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh
बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX भारत में लॉन्च
BMW ने अपनी पहली BMW IX ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में 1.15 करोड़ रुपये कीमत पर ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। BMW IX के साथ भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। इसकी डिलिवरी भारत में अगले साल अप्रैल से शुरु होने वाली है। माना जा रहा है कि BMW IX का भारत में मौजूद मर्सिडीज-बेंज इक्यूसी, ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी और स्पोर्टबैक और जगुआर आई-पेस को कम्पीट करेगी।
Tags: BMW, Electric Car, Automobile
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: Autocar India
दिसंबर 11 को लॉन्च होगी BMW iX SUV इलेक्ट्रिक कार
बड़ी-बड़ी कार निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में लगी हैं। अब BMW भी अपनी इलेक्ट्रिक कार BMW iX SUV दिसंबर 11 को लॉन्च करने वाली है। यह ईवी भारत मे सीबीयू रुट के माध्यम से बिकेगी। यह दो वेरिएंट्स xDrive 40 और xDrive 50 में आती है। xDrive 40 सिंगल चार्ज पर 414 और xDrive 50, 611 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Tags: India, BMW, Electric Car, speed
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: EVO India
BMW Motarrad ने शुरू किया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE04 का उत्पादन
मशहूर दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE04 का उत्पादन शुरू कर दिया है। BMW का दावा है कि इसका इलेक्ट्रिक मोटर 31 किलोवाट का पावर जेनरेट करता है। ये 2.6 सेकेंड में 0-50 KM/H की स्पीड पकड़ सकता है। इसका डिजाइन बिल्कुल Si-Fi फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों जैसा है। इस स्कूटर की कीमत लगभग 8.78 लाख रुपये है। ये 2022 तक बाजार में लॉन्च हो सकता है।
Tags: BMW, Electric Scooter, powerfull engine, India
Courtesy: Amar Ujala NEWS
फोटो: Hindustan Times
BMW ने लॉन्च किया मैक्सी-स्कूटर C 400 GT, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
मशहूर कार निर्माता कंपनी BMW ने अक्टूबर 13 को अपना नया स्कूटर मैक्सी-स्कूटर C 400 GT लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है। इस स्कूटर की कीमत एक आम कार से कहीं ज़्यादा है और यही इसे भारत का सबसे महंगा स्कूटर बनाता है। इसमें नया 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह स्कूटर 9.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
Tags: BMW, Scooter, BMW maxi-scooter, expensive
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: New Atlas
BMW ने लॉन्च की अपनी पहली हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील वाली इलेक्ट्रिक कार
लग्जरी कार निर्माता BMW ने नई इलेक्ट्रिक SUV BMW iX को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह कार फुल चार्ज होने पर 483 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। नई BMW कार में डबल इलेक्ट्रिक मोटर दी गयी है जिससे कार महज 4.6 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW ने पहली बार किसी कार में हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील दिया है।
Tags: BMW, Automobile, Electric Vehicles, new launch
Courtesy: Live Hindustan