BMW X7 Dark Shadow Edition

फोटो: Caricos

भारत में लॉन्च हुई बीएमडबल्यू एक्स7 डार्क एडिशन

भारत में बीएमडबल्यू एक्स7 डार्क एडिशन को 2.02 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है I भारत में इसकी कंप्लीटली बिल्ट यूनिट लाई गई है, इसके अलावा पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 500 यूनिट ही उपलब्ध कराए गए हैं I बीएमडबल्यू एक्स7 डार्क एडिशन में 2993 सीसी छह सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जिससे मात्र 5.4 सेकेंड में ही ये कार 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है I

सोम, 31 मई 2021 - 05:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: BMW, BMW X7 Dark Shadow Edition, BMW India, Automobile

Courtesy: Drive Spark

BMW India

फोटो: CarWale

कोरोना के खिलाफ जंग में BMW ग्रुप ने की 8 करोड़ की मदद

कोरोना के खिलाफ जंग में BMW ग्रुप ने कोरोना पीड़ितों के लिए आठ करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है, कंपनी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से लगातार कोरोना पीड़ितों की मदद में लगी है। कंपनी ने कई जनरल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कराए हैं। कंपनी गुरुग्राम, चेन्नई में फ्रंटलाइन कर्मियों को पीपीई कीट, फेस शील्ड, मास्क, और गरीबों को भोजन और राशन मुहैया कर रही है।

बुध, 26 मई 2021 - 06:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: BMW, BMW India, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Drive Spark

BMW 6 series GT

फोटो: Autocar India

भारत में लॉन्च हुई नई अपडेटेड BMW 6 Series GT

जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW ने आज भारतीय बाजार में अपनी 6 Series GT का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन अलग वेरिएंट्स में पेश किया है जिनकी कीमत 67.90 लाख से लेकर 77.90 लाख रुपये तक है। इसमें 12.3 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एम्बीएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एड्जेस्टेबल रियर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 09:22 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: BMW, Automobile, 6 series GT, auto news

Courtesy: Livehindustan