Boat drowned

फ़ोटो: Indian express

पटना: शेरपुर में 3 दर्जन लोगों से भरी नाव डूबी, 10 लोग अब भी लापता

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में 3 दर्जन लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई है। जानकारी के मुताबिक इस नाव में सवार सभी लोग शेरपुर के दाउदपुर निवासी थे, जो दियारा से घास काटकर ले जा रहे थे। वहीं, नाव डूबते समय कई सवार लोगों ने छलांग लगाकर भी अपनी जान बचा ली, लेकिन 10 लोग अब भी लापता है। थानाध्यक्ष सफीर आलम के मुताबिक नाव डूबने का कारण संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Patna, boat accident, Bihar, lost

Courtesy: Live hindustan

Boat accident

फोटोः Deccan Herald

विन्ध्याचल में हुआ एक बड़ा नाव हादसा, छह लोग हुए लापता

मिर्जापुर-विन्ध्याचल में सितंबर 8 को एक बड़ा नाव हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों के लापता हो गए है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए 12 लोगों को ले जा रही नाव के पलटने से ये हादसा हुआ। हादसे में 6 लोग लापता हुए हैं जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। नाव के भारी होने के कारण गंगा नदी में नाव पलट गई। डूबते हुए 6 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 6 लोग लापता हो गए।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Uttar Pradesh, Mirzapur, maa vindhyavasini, boat accident

Courtesy: AajTak

Bangladesh Boat Accident

फोटो: CNN

बांग्लादेश: दूसरी नौके से टकराकर डूबी डबल डेकर नाव

बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के मदनपुर के पास शितलाक्षी नदी में एक मालवाहक जहाज से टकराकर 50 से अधिक यात्रियों को ले जाने वाली डबल डेकर नाव डूब गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है और करीब 12 से ज़्यादा लोग लापता है जिनकी तलाश जारी है। यह घटना रविवार को हुई। स्थानीय सरकारी अधिकारी नाहिदा बरेक ने बताया की दुर्घटना का कारण पता करने के लिए सात सदस्यीय पैनल को जिम्मा सौंपा गया है।

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 03:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bangladesh, boat accident, River, World news

Courtesy: Jagran