Bobby Kataria

फोटो: Jagran English

यूट्यूबर बॉबी कटारिया को कोर्ट से मिली जमानत

विवादित यूट्यूबर बॉबी कटारिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस ने बॉबी को सितंबर 27 को कोर्ट में पेश किया था। उसे एक दिन की रिमांड पर भेजा गया था। बॉबी कटारिया लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं पूछताछ में भी बॉबी का व्यवहार संदेहास्पद रहा है। ऐसे में पुलिस ने कहा है कि बॉबी पर लगातार निगरानी की जाएगी। उसे चेतावनी दी गई है कि उसने कोई कानून तोड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Youtube, Youtuber, Bobby Kataria

Courtesy: Zee News

Bobby katariya

फ़ोटो: Hindustan times

लम्बे समय से फरार चल रहे बॉबी कटारिया ने किया सरेंडर, पुलिस ने भेजा तिहाड़ जेल

बीच सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने वाले इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया है। अब अक्टूबर 1 के दिन बी वारंट के आधार पर देहरादून पुलिस बॉबी को ले जाएगी जहां उनके खिलाफ सड़क पर शराब पीने का केस दर्ज है। बता दें कि कटारिया का वीडियो जुलाई 25 के दिन वायरल हुआ था और पुलिस ने अगस्त 11 के दिन मामला दर्ज किया था।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bobby Kataria, Drinks, Delhi Police, Surrender

Courtesy: Live hindustan

Bobby katariya

फ़ोटो: Hindustan times

फरार बॉबी कटारिया के घर चस्पा हुआ कुर्की नोटिस, 25 हजार रखा गया है इनाम

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार आरोपी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। नोटिस के मुताबिक अगर कटारिया एक महीने के अंदर उपस्थित नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन करेगी। वहीं, अब आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्रकुलर जारी होने के साथ 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bobby Kataria, kurki notice, Dehradun, Alcohol Consumption

Courtesy: Live hindustan

Bobby katariya

फ़ोटो: Jagran

बॉबी कटारिया के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस, फ्लाइट में सिगरेट पीने का है आरोप

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। दरअसल बॉबी का स्पाइसजेट फ्लाइट में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में इस कृत्य के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी है कि बॉबी अपना मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है लेकिन दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Cigarettes, spicejet flight, Bobby Kataria, Lookout Notice

Courtesy: Aajtak