Janhit me Jaari

फोटो: The Times of India

फिल्म "जनहित में जारी" देखने के लिए दर्शकों को चुकाने होंगे सिर्फ 100 रुपये

फिल्म "जनहित में जारी" के मेकर्स ने ऐलान किया है कि जून 10 को रिलीज हो रही फिल्म का टिकट सिर्फ 100 रुपये की विशेष रियायती कीमत पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मेकर्स की अनाउंसमेंट सुनने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। ये छूट सिर्फ रिलीज वाले दिन के लिए दी गई है। मेकर्स का कहना है कि ये ऐसी कहानी है जिसे लोगों तक पहुंचना जरुरी है।

सोम, 06 जून 2022 - 05:25 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, New Movie Release, movie release, Bollywood filmmakers

Courtesy: News 18 Hindi

koffee with karan

फोटो: The Times of India

रिलीज होगा करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन

बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर इन दिनों अपने टीवी के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शो का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। इसका ऐलान करते हुए करण जौहर ने फैंस के साथ शो की हल्की सी झलक शेयर की है। इसका पोस्ट करण ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है। नया शो डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। ये चैट शो वर्ष 2004 से टीवी पर आ रहा है।

रवि, 08 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Bollywood filmmakers, Koffee with Karan

Courtesy: News 18 Hindi

The Kashmir Files movie poster

फोटोः Koimoi

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए फिल्म में से हटाए कई सीन्स

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी है। जम्मू-कश्मीर की एक अदालत ने आदेश दिया है कि फिल्म से स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना से जुड़े दृश्य को हटा दिया जाए। रवि खन्ना की पत्नी ने आरोप लगाया है कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। कोर्ट ने यह आदेश निर्मल खन्ना की याचिका पर फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले दिया है। 

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 11:45 AM / by Abhishek Kumar

Tags: Bollywood filmmakers, Movies, movie release

Courtesy: Navbharat Times

Mahesh Manjrekar

फोटो: Zee News

निर्देशक महेश मांजरेकर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने मार्च 01 को फिल्‍म डायरेक्‍टर और एक्‍टर महेश मांजरेकर को बड़ी राहत दी है। फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर और दो निर्माताओं के खिलाफ मराठी फिल्म में नाबालिगों पर अश्लील दृश्यों फिल्माने का आरोप है। तीनों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण के तहत एफआईआर दर्ज है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कथित आरोपियों के खिलाफ पुलिस को निर्देश दिया कि तीन सप्ताह तक इनकी गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 08:10 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood filmmakers, mahesh manjrekar, bombay highcourt, obscenity case

Courtesy: India TV

Gangubai kathiyavadi

फोटो: Bollywood MDB

फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के निर्माताओं को बड़ी राहत, परिवार की याचिकाएं बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज

बॉलीवुड फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी को लेकर विरोध रिलीज से पहले ही शुरू हो चुका है। फिल्म के खिलाफ गंगुबाई काठियावाड़ी के परिवार वालों ने दो याचिकाएं दायर की थी जो की बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई हैं। फिल्म के खिलाफ याचिका को खारिज करने के बाद हाइकोर्ट ने कहा हैं की “यह फिल्म फरवरी 25 को बिना रुकावट रिलीज होगी।“ संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट भी मिला हैं।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by Apurva Verma

Tags: Bollywood filmmakers, aaliya bhatt, Bombay High Court

Courtesy: ABP News

Yash Chopra

फोटो: Twitter

स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा यश चोपड़ा को किया गया कई खिताबों से सम्मानित

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा को  स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा कई खिताबों से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2010 में स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा उन्हें एंबेसडर ऑफ इंटरलाकेन अवार्ड से नवाजा गया था। यही नहीं स्विट्जरलैंड के इंटरलाकेन शहर में यश चोपड़ा का 350 किलो वजनी कांस्य का एक स्पेशल स्टैचू भी लगवाया गया है। दरअसल, यश चोपड़ा द्वारा फिल्माई गई हिंदी फिल्मों से भारतीय पर्यटकों के बीच स्विट्जरलैंड के बढ़ते क्रेज को देखते हुए सरकार द्वारा… read-more

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Yash Chopra, Switzerland, Bollywood filmmakers, Bollywood

Courtesy: E24 Bollywood

Reha kapoor marriage pictures

फोटो: HindustanTimes

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने शादी के बाद शेयर की पहली तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर ने फिल्ममेकर करण बूलानी से शादी के बाद अगस्त 16 को सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो पति के साथ बैठी दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक बड़े कैप्शन में उन्होंने शादी से जुड़े अपने सभी अनुभवों को भी शेयर किया है। फोटो शेयर करने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें कई कलाकारों ने ढेरों बधाई और… read-more

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Anil Kapoor, Bollywood filmmakers, Marriage, Bollywood, Share Photos, Sonam Kapoor, Wedding

Courtesy: Zee News Hindi

Nishikant kamat

फोटोः बीबीसी

बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत का हुआ निधन; रितेश देशमुख ने ट्विटर पर दी जानकारी

बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत का अगस्त 17 शाम को लगभग चार बजकर तीस मिनट पर हैदराबाद के एक अस्पताल में देहांत हो गया। अस्पताल ने  बयान में बताया कि दो साल से लिवर सिरोसिस की शिकायत का सामना करने के बाद 31 जुलाई को सेहत ज्यादा ख़राब होने पर  उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, पर मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से उनकी मौत हो गयी। अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए निशिकांत कामत के निधन की जानकारी दी और लिखा की "मेरे दोस्त मैं आपको मिस करूँगा।"… read-more

बुध, 19 अगस्त 2020 - 10:30 AM / by vikas prakash

Tags: Nishikant kamat, Bollywood filmmakers

Courtesy: BBC Hindi