Mika Singh

फ़ोटो: Amar ujala

प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले सिंगर बने मीका सिंह, साथ खरीदी 7 बोट और 10 घोड़े

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले सिंगर बन गए है। हालांकि मीका के इस आइलैंड की लोकेशन अभी सामने नहीं आई है। जानकारी है कि, उन्होंने इसके साथ 7 बोट और 10 घोड़े भी खरीदे है। इस वक्त मीका अपने आइलैंड पर ही समय गुजार रहे है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर दी है। हाल ही में मीका अपना स्वयंवर रचा के भी चर्चा में आ गए थे।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: mika-singh, private island, Instagram, Bollywood Singer

Courtesy: Aajtak

Kk

फ़ोटो: Telegraph

बॉलीवुड सिंगर केके की लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मौत

बॉलीवुड जगत के मशहूर सिंगर केके की मई 31को कोलकाता स्थित गुरुदास कॉलेज में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रस्तुति के दौरान केके को दिल का दौरान पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सीएमआरआई हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 53 वर्षीय केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत शोक में है। पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बुध, 01 जून 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kk, Demice, live show, Bollywood Singer

Courtesy: Live hindustan

Singer Mika Singh

फोटो: Aaj Tak

मशहूर गायक मीका सिंह जल्द नेशनल टीवी पर रचाएंगे स्वयंवर

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह जल्द ही नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर आयोजित करने वाले हैं। मीका सिंह एक रियलिटी शो के जरिए अपनी दुल्हन की तलाश करने को तैयार हैं। ET Times के मुताबिक ये रियलिटी शो टीवी पहले हो चुके स्वयंवर की तरह ही होगा। कुछ महीनों में शो को ऑन एयर करने की योजना है। मीका सिंह शो में विवाह नहीं करने वाले है। वो सिर्फ सगाई करेंगे और उसके बाद वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 04:05 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood Singer, Reality show, swayamwar, National television

Courtesy: TV9 Bharatvarsh