Gandhi Talks

फोटो: YouTube

गांधी जयंती पर जारी हुआ फिल्म गांधी टॉक्स का टीजर

फिल्म गांधी टॉक्स का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में विजय सेतुपति, अरविन्द स्वामी और अदिति राव हैदरी भी हैं। टीजर से पता चला है कि फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। इस फिल्म की खासियत है कि इसमें कोई डायलॉग नहीं है यानी ये एक साइलेंट फिल्म है। फिल्म गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित लग रही है। इसमें तीन किरदार गांधी जी के बंदरों से प्रेरित लग रहे है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, gandhiji, Vijay Sethupathi, aditi rao hydari

Courtesy: AajTak News

Avika gor

फ़ोटो: koimoi

बालिका वधू की अविका गोर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू,जानिए किस फिल्म में आएंगी नज़र

टीवी धारावाहिक बालिका वधू से अपना नाम बनाने वाली अभिनेत्री अविका गोर अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि इससे पहले वे तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब अविका बहुत जल्द हिंदी फिल्म "कहानी रबरबैंड की" में नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन सारिका संजोत ने किया है। गोर के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी, अरुणा ईरानी और पेंटल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Avika gor, balika vadhu, film debut, Bollywood

Courtesy: Amar ujala

Salman Khan and Sagar

फोटो: Tezzbuzz

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडी डबल की हुई मौत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर मशहूर सागर पांडे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिम में वर्कआउट करते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक के दौरान वो ट्रेड मिल पर कसरत कर रहे थे। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करते हुए ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निशन हो गया था।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Body Double, Bollywood, Heart attack

Courtesy: ABP Live

Ali and Richa

फोटो: The Quint

ऋचा चड्ढा के हाथों में लगी अली फजल के नाम की मेहंदी

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में शुरू हो गई है। मेहंदी की रस्म की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में ऋचा के हाथों में गाढ़ी मेहंदी लगी हुई दिख रही है जिसमें अली का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही उनकी मेहंदी पर ऋचा का आर भी लिखा हुआ है। वहीं अली ने भी अपने हाथ पर मेहंदी से ऋचा का नाम लिखा है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Richa Chadha, Ali Fazal, Marriage

Courtesy: AajTak News

Movie bal naren

फोटो: Navbharat Times

पीएम मोदी के अभियान पर बनी फिल्म अक्टूबर 14 को सिनेमा घरों में होगी रिलीज

देश भर में जारी स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित फिल्म बाल नरेन सिनेमाघरों में अक्टूबर 14 को रिलीज होगी। पवन नागपाल द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। निर्माता दीपक मुकुट का कहना है कि ये फिल्म प्रक्रिया है जो दर्शकों को झकझोर देगी। फिल्म में ऐसा संदेश है जो देश में बदलाव लाने के लिए जरूरी है और इसकी क्षमता रखता है। ये फिल्म हर वर्ग के लिए बनाई गई है।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Bal Naren, Movies, Release Date

Courtesy: NDTV News

Vikram Vedha

फोटो: Zee News

'विक्रम वेधा' को रिलीज से पहले हुई बॉयकॉट करने की मांग

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की आगामी फिल्म विक्रम वेधा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है। बता दें कि फिल्म साउथ की फिल्म का रिमेक है। इस फिल्म को बॉयकॉट करने के सोशल मीडिया यूजर्स कई अलग अलग कारण बता रहे है। बता दें कि फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जो सिनेमाघरों में सितंबर 30 को दस्तक देगी।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Hritik Roshan, Saif Ali Khan, Vikram Vedha

Courtesy: NDTV News

Asha Parekh

फोटो: The Indian Express

मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को मिला दादा साहेब फालके अवॉर्ड

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सितंबर 30 को ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें कि आशा पारेख ने 10 वर्ष की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म आसमान थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने 95 से अधिक फिल्में की है। उन्हें कटी पतंग के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Asha Parekh, Dadasaheb Phalke Award, Bollywood, draupadi murmu

Courtesy: NDTV News

akshay

फोटो: The Indian Express

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतू का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म राम सेतू का टीजर सितंबर 26 को रिलीज हो गया है। इसी के साथ फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है। फिल्म के टीजर से सामने आया है कि इसमें अक्षय कुमार तीन दिन के टारगेट पर होंगे। इसकी कहानी को काफी हद तक सीक्रेट रखा गया है। दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा अहम किरदार में है। फिल्म सिनेमाघरों में अक्टूबर 25 को रिलीज होगी।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Akshay Kumar, Bollywood, Ram Setu, teaser

Courtesy: Zee News

brahmastra

फोटो: YouTube

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये पहुंचा ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन

बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दो सप्ताह से लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार मनोरंजन कर रही है। फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड चार सौ करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का तीसरा सप्ताह जारी हो गया है। सितंबर 24 को फिल्म ने 298 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म सितंबर 25 को भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लेगी।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Bollywood, Movie

Courtesy: AajTak News

National Cinema Day

फोटो: Youth Trend

आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर 75 रुपये में देखें कोई फिल्म

MIA यानी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर  MIA ने लोगों को सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट्स ऑफर किया है। आज पूरे देश में लगभग 4000 सिनेमाघरों में सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट मिलेंगे। MIA द्वारा 4000 स्क्रीन्स को यह ऑफर दिया है, जिसमें PVR, INOX, Cinepolis, Carnival, Miraj, Citypride, Asia, Mukta A2, Movie Time, Wave, M2K और Delite… read-more

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: national cinema day 2022, Bollywood, Hollywood, south movies, watch for rs 75

Courtesy: Navbharat Times