afghanistan gurudwara blast

फोटो: The New Indian Express

गुरुद्वारा हमला : पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आईएसआईएस ने लिया बदला

अफगानिस्तान के काबुल स्थित गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर आईएसआईएस ने दावा किया है कि ये पैगंबर मोहम्मद के 'अपमान' का प्रतिशोध था। आईएसआईएस ने अपनी अमाक साइट पर किए गए पोस्ट में कहा कि जून 18 के हमले में हिंदुओं, सिखों और "धर्मविरोधियों" को निशाना बनाया गया है। इस हमले में मशीन गन और हथगोले के जरिए मारा गया, जिसमें दो लोगों की हुई जबकि सात घायल हुए।

रवि, 19 जून 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: gurudwara, Afghanistan, ISIS, bomb blast

Courtesy: NDTV News

afghanistan sikh

फोटो: ABC News

अफगानिस्तान में रहने वाले 100 से अधिक सिख हिंदुओं को मिला भारतीय वीजा

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले के बाद भारत सरकार ने वहां रह रहे 100 से अधिक सिख और हिंदुओं को वीजा देने का फैसला किया है। बता दें कि जून 18 को आतंकियों ने यहां कई ब्लास्ट किए थे। माना जा रहा है कि हमले के समय गुरुद्वारे में प्रार्थना के लिए 25-30 अफगान हिंदू और सिख उपस्थित थे। ये हमला सुबह 7.15 बजे हुआ था।

रवि, 19 जून 2022 - 02:05 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Afghanistan government, bomb blast

Courtesy: AajTak News

Kabul Blast Near Mosque

फोटो: India TV News

काबुल विस्फोट: अफगानिस्तान की राजधानी में मस्जिद के पास हुए विस्फोट में घायल हुए कई लोग

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अप्रैल 6 की दोपहर एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में छह लोगों के ज़ख़्मी होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विस्फोट अफगानिस्तान की राजधानी में पुल-ए-खिश्ती मस्जिद में हुआ। काबुल सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मस्जिद में नमाजियों पर हथगोला फेंके जाने के बाद यह धमाका हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट में छह लोग घायल हुए थे।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kabul blast, Mosque, bomb blast

Courtesy: CGWAS News

Udhampur Blast

फोटो: India TV News

उधमपुर में रहस्यमयी विस्फोट में एक की मौत, 14 घायल: जम्मू-कश्मीर

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में मार्च 9 को जिला अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "मैं डीसी (उपायुक्त) इंदु चिब के साथ मिनट-दर-मिनट के आधार पर संपर्क में हूं। विस्फोट के सटीक कारण और मूल का पता लगाया जा रहा है। कोई… read-more

गुरु, 10 मार्च 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, udhampur, bomb blast

Courtesy: Aajtak News

pakistan mosque

फोटो: The Times of Israel

जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट में 46 की मौत: पाकिस्तान

पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान मार्च चार को एक मस्जिद में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ है जिसमें लगभग 46 लोगों की मौत हुई। इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हुए है। आतंकी ने नमाज के दौरान खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया जिसमें कई लोग मारे गए है। घटना की सूचना मिलने पर कई राहत बचाव की टीमें घटना स्थल पहुंती और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Peshawar, Pakistan, Mosque, bomb blast, Pakistan bomb blast

Courtesy: ABP Live

Blast

फोटो: Patrika News

भागलपुर के तातारपुर में तीन मंजिला इमारत में धमाका, 4 लोगों की मौत; 12 लोग घायल : बिहार

बिहार के भागलपुर जिले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में मार्च 03 को एक इमारत में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग जख्मी हुए हैं। भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद और अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है। एफएसएल की टीम की जांच में ब्लास्ट के कारणों का पता चलेगा।

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 03:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: bomb blast, Dead, many injured, FSL, Investigate

Courtesy: ABP News

Manipur bomb blast

फोटो: Navbharat Times

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले हुआ बम धमाका

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले फ़रवरी 26 की शाम को बम धमाका हुआ। यह घटना मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले के गैंगपीमोल में पीसीआई चर्च के करीब जी मुआलकावी में हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के निकट एक पुराने मोर्टार में विस्फोट के कारण हुआ है।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Assembly Elections, bomb blast, Death, Civilians-Injured

Courtesy: Aaj Tak

Bomb Blast In Iraq

फोटो: Orissa Post

सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में हुई 4 लोगों की मौत: इराक

एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में तीन इराकी सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई। इराकी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सबन जसीम ने सिन्हुआ को बताया कि घटना फरवरी 9 की सुबह हुई, जब इराक की राजधानी बगदाद से लगभग 390 किलोमीटर पश्चिम में रुतबा शहर के पास एक राजमार्ग पर सैनिकों को ले जा रहा था। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Iraq, bomb blast, Dead

Courtesy: News Nation

Gujrat Court

फ़ोटो: Amarujala

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में स्पेशल कोर्ट सुनाएगी 49 दोषियों को सजा

गुजरात के अहमदाबाद में साल 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में  स्पेशल कोर्ट ने फरवरी 8 को सुनवाई करते हुए 49 आरोपियों को दोषी ठहराया है। वहीं सबूत के अभाव में 28 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। दोषियों को फरवरी 9 को कोर्ट में पेश करके सजा सुनाई जाएगी। जुलाई 16, 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में 21 धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 200 अन्य घायल हुए थे।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: bomb blast, Special Court, Convicted

Courtesy: India TV

blast

फोटो: Wion

बलूचिस्तान में हुआ बम धमाका, चार लोगों की हुई मौत

बलूचिस्तान में एक बम धमाका हुआ है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। ये बम घमाका सड़क किनारे हुआ है। पुलिस के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए है। इलाके के सांसद सरफराज बुगती ने हमले के पीछे प्रतिबंधित बलूच रिपब्लिकन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेंजो ने कहा कि दुश्मनों की ये कायराना हरकत है। आतंकियों को जरूर उनके किए की सजा दी जाएगी।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Balochistan, Pakistan, bomb blast

Courtesy: TV9Hindi